आजमगढ़ : आत्महत्या की घटना में, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में एक अभियुक्त हो चुका है गिरफ्तार

थाना- कप्तानगंज
आत्महत्या की घटना में, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में एक अभियुक्त हो चुका है गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक- 30.07.2023 को वादी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्तों 1-आदर्श निषाद पुत्र बुझावन निवासी ग्राम गौंरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 2- नागेन्द्र पुत्र रविन्द्र निषाद निवासी ग्राम गौंरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी की बहन के साथ दुष्कर्म किया गया। जिससे आहत होकर पीडिता द्वारा आत्महत्या कर लिया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 204/23 धारा- 376D, 504, 506, 306 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम 02 नफर के बिरुद्ध पंजीकृत किया गया। पूर्व में अभियुक्त आदर्श निषाद पुत्र बुझावन निषाद निवासी गौरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर जिला कारागार में निरुद्ध किया जा चुका है।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
आज दिनांक 02.08.2023 को थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त नगेन्दर निषाद पुत्र रविन्द्र निषाद निवासी गौरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को जेहरा पिपरी बाईपास से समय करीब 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
नगेन्दर निषाद पुत्र रविन्द्र निषाद निवासी गौरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 204/23 धारा- 376D, 504, 506, 306 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम–
1-थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
2-का0 प्रमोद कुमार थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
3-का0 अवधेश कुमार थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
4-म0का0 सपना थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़