*TV 20 NEWS || AZAMGARH:फर्जी नियुक्ति पत्र देकर सहायक अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2.30 लाख की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक-30.09.2026*
*थाना-मेहनाजपुर, जनपद-आजमगढ़*

*फर्जी नियुक्ति पत्र देकर सहायक अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2.30 लाख की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

🔹 *बीएसए कार्यालय का कर्मचारी बनकर फर्जी आईडी दिखाकर पीड़ित से ₹2.30 लाख लिये, दिया फर्जी नियुक्ति पत्र।*

🔹 *फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर ज्वाइनिंग कराने का प्रयास, शिकायत पर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*

🔹 *अभियुक्त के कब्जे से फर्जी परिचय पत्र, बीएसए कार्यालय की फर्जी मुहर, आधार कार्ड, मोबाइल फोन एवं ₹10,000 नगद बरामद।*

*घटना का विवरण-*
दिनांक 30.09.2026 को आवेदक लक्ष्मन विश्वकर्मा पुत्र फेकन विश्वकर्मा, निवासी हिलालपुर, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना मेहनाजपुर पर तहरीर दी गई कि हरिश्चन्द्र पुत्र रामफेर, निवासी बेला कलीचपुर, थाना मेहनाजपुर, स्वयं को बीएसए कार्यालय आजमगढ़ का कर्मचारी बताते हुए फर्जी परिचय पत्र दिखाकर सहायक अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे ₹2,30,000 नगद ले लिये तथा कुछ दिन बाद फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइनिंग करने पहुंचने पर उसके फर्जी होने की जानकारी हुई। रुपये वापस मांगने पर अभियुक्त द्वारा टालमटोल की जाती रही।

तहरीर के आधार पर थाना मेहनाजपुर पर *मु0अ0सं0-87/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस* पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा *341(1)/317(2) बीएनएस* की बढ़ोत्तरी की गई।

*गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मेहनाजपुर अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर *मानिकपुर मोड़* से अभियुक्त हरिश्चन्द्र उर्फ हरिचरन राम को दिनांक 30.09.2026 को समय करीब *14:10 बजे* गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से *01 फर्जी परिचय पत्र कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़, 01 फर्जी मुहर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़, 01 आधार कार्ड, 01 मोबाइल फोन एवं ₹10,000 नगद* बरामद किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
हरिश्चन्द्र उर्फ हरिचरन राम पुत्र रामफेर राम, निवासी ग्राम बेला कलीचपुर, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 58 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-87/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/341(1)/317(2) बीएनएस, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय, थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़।
2. हे0का0 कालिका यादव, थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़।
3. का0 पुनीत सिंह, थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़।