जनपद मथुरा में धमसींगा गांव के निकट आगरा नहर के किमी094.700 पर वीआरबी के पुर्ननिर्माण हेतु रु0 01 करोड़ की धनराशि स्वीकृत।
जनपद मथुरा में धमसींगा गांव के निकट आगरा नहर के किमी094.700 पर वीआरबी के पुर्ननिर्माण हेतु रु0 01 करोड़ की धनराशि स्वीकृत।
न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)
लखनऊ: 04 अगस्त, 2023
उ0प्र0 सरकार द्वारा जनपद मथुरा में धमसींगा गांव के निकट आगरा नहर के किमी0 94.700 पर वीआरबी के पुर्ननिर्माण हेतु रु0 01 करोड़ की धनराशि को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई। इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया।
जारी शासनादेश में यह निर्देश दिए गए हैं कि मात्राओं को निर्माण के समय सुनिश्चित किए जाने का पूर्ण उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था/विभाग का होगा। परियोजना का निर्माण कर ससमय पूर्ण करा लिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की अनियमितता के लिए इसका समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा। विभाग द्वारा नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां एवं पर्यावरण क्लीयरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाये।