आजमगढ़ : मुबारकपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना मुबारकपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
पूर्व की घटना– दिनांक 09.07.2023 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ सोनू पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम ओझौली थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ बहला फुसला कर भगा ले गया है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 336/2023 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 मुन्नालाल द्वारा सम्पादित की जा रही थी। दौराने विवेचना धारा 376(क), 376(ख) भादवि व 5ड/6 पाक्सों एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण– आज दिनांक 06.08.2023 को उ0नि0 मुन्नालाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संम्बन्धित अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ सोनू पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम ओझौली थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को गोछा बार्डर से समय करीब 09:45 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- विवेक सिंह उर्फ सोनू पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम ओझौली थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 336/2023 धारा 363/366/376क, 376ख भादवि व 5ड/6 पाक्सो एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 मुन्नालाल थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ।
का0 नितीश मल्ल व का0 रोहित उपाध्याय थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।