प्रेस नोट जनपद बलिया
दिनांक- 19.10.2023
पुलिस लाइन बलिया के जीर्णोद्धारित शौचालय/स्नानागार का सफाई मित्र द्वारा किया गया उद्घाटन।
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री एस.आनन्द महोदय के निर्देशन व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी महोदय के पर्वेक्षण में पुलिस लाइन बलिया परिसर में कर्मचारियों की सुविधा के लिए जीर्णोद्धार किये गये शौचालय/स्नानागार का आज दिनांक 19.10.2023 को चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सफाई मित्र श्री पन्ना लाल जी के कर कमलों द्वरा फीता काट कर व शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया गया । उद्घाटन समारोह में क्षेत्राधिकारी नगर श्री एस.एन.वैभव पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस






