आजमगढ़ : थाना दीदारगंज द्वारा शातिर अपराधी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

थाना दीदारगंज द्वारा शातिर अपराधी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
दिनांक 22/10/23 को उ0नि0 नागेन्द्र कुमार पाण्डेय मय हमराह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति करुई जाने वाले मोड़ के पास खड़ा है। उसके पास अवैध असलहा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची तथा उक्त व्यक्ति को पकड लिया गया पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम अशोक उर्फ चतुरी पुत्र स्व0 रामहित ग्राम कुशलगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 45 वर्ष बताया तथा जामा तलाशी ली गयी तो एक अदद तमन्चा 315 बोर 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अभि0 द्वारा अपने कब्जे में नाजायज तमन्चा रखना जुर्म धारा 3/25 A.actका दण्डनीय अपराध है।अभि0 को उसके जुर्म से अवगत कराते हुये समय करीब 13.05 बजे हिदायत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता – अशोक उर्फ चतुरी पुत्र स्व0 रामहित ग्राम कुशलगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास-
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 117/19 3/5/8 गोवध नि0अधि0 तरबगंज गोंडा
2 141/19 307/427 भादवि वजीरगंज गोंडा
3 142/19 3/25 आयुध अधि0 वजीरगंज गोंडा
4 531/20 3/5ए/8 गोवधनि0अधि0 व 307 भा0द0वि0 व 11 पशुक्रुरता अधि0 खलीलाबाद संतकबीरनगर
5 188/23 323/34/354/452/504/506 भा0दवि दीदारगंज आजमगढ़
6 214/23 60 आबकारी अधि0 दीदारगंज आजमगढ़
7 268/23 3/25 आर्म्स एक्ट दीदारगंज आजमगढ़
बरामदगी- एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली टीम- थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व उ0नि0 नागेन्द्र पाण्डेय मय हमराह थाना दीदारगंज आजमगढ़