थाना बिलरियागंज लड़की को अगवा करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 11.08.2023 को वादिनी मुकदमा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ने तहरीर दिया कि वादिनी मुकदमा की नाबालिक लड़की को सूर्यप्रकाश पुत्र विन्देसरी प्रसाद ग्राम देउपुर कमालपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 291/23 धारा 363/368 भा0द0वि0 बनाम (1) सूर्यप्रकाश पुत्र विन्देसरी प्रसाद ग्राम देउपुर कमालपुर थाना जीयनपुर आजमगढ (2) विन्देसरी प्रसाद पुत्र अज्ञात ग्राम देउपुर कमालपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया । जिसमे आज दिनांक 23.10.2023 को पीड़िता/अपहृता की बस स्टाप आजमगढ़ से बरामदगी व अभियुक्त सूर्यप्रकाश उपरोक्त का गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 23.10.2023 को उ0नि0 संतोष कुमार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ मय फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सूर्यप्रकाश उपरोक्त व पीड़िता/अपहृता बस स्टाप आजमगढ़ से समय करीब 10.50 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा मौके पर ही एक महिला मुकदमे से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता बरामद की गयी । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-सूर्यप्रकाश पुत्र विन्देसरी प्रसाद ग्राम देउपुर कमालपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 291/23 धारा 363/368 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1-उ0नि0 संतोष कुमार सिंह मय हमराह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।






