लखनऊ:बलिया, बलरामपुर, गोरखपुर, गोण्डा, हरदोई एवं कासगंज में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 998.05 लाख रुपये मंजूर

बलिया, बलरामपुर, गोरखपुर, गोण्डा, हरदोई एवं कासगंज में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 998.05 लाख रुपये मंजूर।

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

लखनऊ: 27 अक्टूबर, 2023

प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत जनपद बलिया, बलरामपुर, गोरखपुर, गोण्डा, हरदोई एवं कासगंज में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 998.05 लाख रुपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी के निवर्तन पर रखी गयी है।
नियोजन विभाग ने इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार जनपद बलिया की विधानसभा क्षेत्र-सिकन्दरपुर में सीसी रोड के निर्माण कार्य हेतु 104.57 लाख रुपये, जनपद बलरामपुर में सम्पर्क मार्ग के नव निर्माण कार्य हेतु 148.44 लाख रुपये, जनपद गोरखपुर में आरसीसी नाला निर्माण कार्य हेतु 286.94 लाख रुपये, जनपद गोण्डा में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 321.75 लाख रुपये, जनपद हरदोई में इण्टरलॉकिंग निर्माण कार्य हेतु 55.80 लाख रुपये तथा जनपद कासगंज में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 81 लाख रुपये मंजूर किये गये हैं।