आजमगढ़ : 31 अक्टूबर 2020 तक के लिए एतद् द्वारा बाढ़ नियन्त्रण कक्ष किया गया स्थापित

आजमगढ़ 02 जून– अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड आजमगढ़ ने बताया है कि वर्ष 2020 के बाढ़ कार्यो को सुचारू रूप से सम्पादन करने हेतु बाढ़ सम्बन्धित सूचनाओं को अधिकारिक स्तर पर आदान-प्रदान हेतु कार्यालय बाढ़ खण्ड, आजमगढ़ में 01 जून 2020 से 31 अक्टूबर 2020 तक के लिए एतद् द्वारा बाढ़ नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया जाता है। बाढ़ नियन्त्रण कक्ष 24 घण्टे नियमित रूप से कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष नं0- 05462-221026, 246167 है।
कक्ष के संचालन हेतु अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी है। जिसमें पाली गु्रप क हेतु रोहित कुमार सींच पर्यवेक्षक, रामजनक यादव सींचपाल, चन्द्रजीत बेलदार को तथा रोहित कुमार पाली इंचार्ज, पाली गु्रप ख हेतु अनिल कुमार तिवारी सींचपर्यवेक्षक, रूपा पाल सींचपाल, ओमकार चपरासी तथा अनिल कुमार तिवारी पाली इंचार्ज, पाली गु्रप ग हेतु शिवनाथ यादव सींचपर्यवेक्षक, रामलाल पींचपर्यवेक्षक, लालजीत तिवारी मेठ तथा शिवनाथ यादव पाली इंचार्ज, पाली गु्रप घ हेतु अमित कुमार सींचपर्यवेक्षक, सतीश कुमार सींचपाल, रामचन्दर चैहान मेठ तथा पाली इंचार्ज हेतु अमित कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है। इसी के साथ ही सहायक अभियन्ता बाढ़ खण्उ प्रथम की ड्यूटी कक्ष इंचार्ज के रूप में लगायी गयी है।
उन्होने कहा कि बाढ़ कक्ष में पदस्थापित कर्मचारी अनिवार्य रूप से पाली ग्रुप के अनुसार अपना कर्तव्य पालन निर्धारित समय अनुससार करेंगें। बाढ़ नियन्त्रण कक्ष में बाढ़ सम्बन्धित सूचनाए गेज आदि दूर संचार एवं अन्य माध्यम से प्रतिदिन उच्चाधिकारियों को भेजने का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व कक्ष इंन्चार्ज एवं पाली इन्चार्ज का होगा। बाढ़ नियन्त्रण कक्ष में प्राप्त आकस्मिक सूचनाएं आवश्यक रूप से बाढ़ पंजिका रजिस्टर में दर्ज की जायेगी तथा उच्चाधिकारियों को अवगत करना होगा। बाढ़ नियन्त्रण कक्ष में पदस्थापित कर्मचारी अवकाश पर जाने से पूर्व प्रार्थना पत्र पाली इन्चार्ज एवं कक्ष इन्चार्ज से पूर्व स्वीकृति उपरान्त ही प्रस्थान करेगा। ऐसा न करने पर सम्बन्धित कर्मचारी को दण्डित किया जायेगा। कक्ष में पदस्थापित कर्मचारी की उपस्थिति कक्ष इन्चार्ज द्वारा इनके सम्बन्धित उपखण्ड/खण्ड को प्रत्येक माह के 18 तारीख तक भेजना अनिवार्य होगा। उपस्थिति प्राप्त होने पर ही वेतन आहरित किया जायेगा।
उन्होने सहायक अभियन्ता द्वितीय बाढ़ खण्ड आजमगढ़ को यह निर्देश दिये कि महुला गढ़वल तटबन्ध के डिघिया नाला से गेज प्रतिदिन प्राप्त कर बाढ़ नियंत्रण कक्ष आजमगढ़ एवं द्वितीय उपखण्ड में लाने ले जाने हेतु अपने स्तर से अस्थाई व्यवस्था करें। सुबह 8ः00 बजे का गेज शाही सेन्ट्रल पुल से प्राप्त करने हेतु हरिशंकर यादव को निर्देशित किया गया है।