आजमगढ़: हत्या की घटना का अनावरण; पति की हत्या करने की आरोपी अभियुक्ता गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद

थाना- पवई
हत्या की घटना का अनावरण; पति की हत्या करने की आरोपी अभियुक्ता गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद

पूर्व की घटना– दिनांक 23.04.2024 को ग्राम करौंजा में अज्ञात शव प्राप्त हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर तस्करा दर्ज कर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को शिनाख्त एवं पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाऊस आजमगढ़ में रखवाया गया।
➡ दिनांक 25.04.2024 को सच्चिदानन्द यादव पुत्र स्व0 धनपति यादव नि0 ग्रा0 रानीपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ ने उक्त शव की शिनाख्त खुद के पुत्र पवन यादव उर्फ मोनू के रुप में किया ।
➡ दिनांक 26.04.2024 को वादी मुकदमा सच्चिदानन्द यादव पुत्र स्व0 धनपति यादव निवासी ग्रा0 रानीपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया कि वादी के पुत्र मृतक पवन यादव उर्फ मोनू ने करीब 7- 8 वर्ष पूर्व पूजा यादव पुत्री जयप्रकाश यादव उर्फ राधे निवासी ग्राम करौंजा थाना पवई जनपद आजमगढ़ के साथ प्रेम विवाह किया था और दोनों किराये के मकान में साथ रहते थे। विगत कुछ दिन पहले दोनो के मध्य वाद-विवाद हुआ था और मृतक की पत्नी ने कहा कि मै तुमको ठिकाने लगवा दूंगी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 130/24 धारा 302/201 भादवि0 बनाम 1.अंगद यादव पुत्र जयप्रकाश यादव 2.जयप्रकाश उर्फ राधे पुत्र स्व0 सुमेर यादव 3. पूजा यादव पुत्री जयप्रकाश समस्त निवासी ग्राम करौजा थाना पवई आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 30.04.2024 को थानाध्यक्ष पवई अनिल कुमार सिंह मय हमराह व उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह, मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता पूजा यादव पुत्री जयप्रकाश यादव निवासी ग्राम करौजा थाना पवई जनपद आजमगढ़ को करौजा पुलिया से समय करीब 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त 01 डण्डा व घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहने हुये गाउन को बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्ता का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त- पूजा यादव पुत्री जयप्रकाश यादव निवासी ग्राम करौजा थाना पवई जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 130/24 धारा 302/201 भादवि थाना पवई आजमगढ़।
बरामदगी- 01 डण्डा व घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया गाउन
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्ता ने बताया कि उसने मृतक के साथ वर्ष 2019 मे प्रेम विवाह किया था। दोनो का 01 वर्ष का एक लड़का है। इसी बीच मृतक किसी अन्य लड़की से बात करने लगा। इसी विवाद के चलते अभियुक्ता जनवरी मे मायके चली गयी और वही रहने लगी। लगातार मायके रहने के कारण मृतक पवन को अभियुक्ता पर संदेह हुआ कि वह किसी अन्य लड़के से बात करती है।
➡ दिनांक 21.4.2024 की रात्रि में अभियुक्ता का पति मृतक पवन कुमार यादव ऊर्फ मोनू अभियुक्ता के घर करौजा गया था और उसने अभियुक्ता को फोन से बात करते देखा और फोन छीन कर गाली गलौज करने लगा। अभियुक्ता के भाई ने बीच बचाव कर अभियुक्ता को छुड़ाया तथा मृतक अभियुक्ता को छोड़कर उसके भाई को घसीट कर खडन्जे की तरफ ले जाने लगा तब तक पीछे से अभियुक्ता डण्डा लेकर मृतक के सिर पर डण्डे से प्रहार किया जिससे वह लड़खड़ा कर गिर गया तथा अभियुक्ता ने मृतक को दबाये रखा और उसके भाई अंगद ने डण्डे से कई डण्डे उसके सिर व शरीर पर मारा जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक के शव को 01 कुए में फेंक दिया और ऊपर से गेहूँ का डण्ठल फेंक दिया।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, का0 अशफाक अंसारी, म0का0 पूजा पाण्डेय थाना पवई जनपद आजमगढ़।