*TV 20 NEWS || AZAMGARH, आजमगढ़ पर “संविधान दिवस” समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया*

प्रकाशनार्थ,
समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद- आजमगढ़ पर “संविधान दिवस” समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया।
जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान दिया जिसमें सबको समता, समानता,स्वतंत्रता, न्याय, बंधुत्व,सर्व धर्म समभाव,सामाजिक समरसता का अधिकार दिया। परंतु यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के बनाए हुए संविधान को मिटाना चाहती है। यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतंत्र और संविधान विरोधी है। यह भाजपा सरकार अन्याय ,भ्रष्टाचार और दंगा करने में आमादा है ऐसी सरकार को जनता उखाड़ कर फेंकने का काम करेगी।
तदोपरांत सपा पार्टी कार्यालय से चलकर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास सभी दल के लोगों ने इकट्ठा होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नीतियों से तंग आकर महंगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, अन्याय, के विरुद्ध आंदोलन किया। और गांधी जी के प्रतिमा से कलेक्ट्रेट तक मार्च करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदय को उप जिला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया । जिसमें
समाजवादी पार्टी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भाकपा माले,मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य घटक दलों ने मिलकर महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया।
और प्रमुख मांग किया कि
1- मोदी और अडानी के संबंधों की जांच तथा अमेरिकी न्यायालय द्वारा भारत में सरकारों और अधिकारियों को अदानी द्वारा घूस दिए जाने की कार्यवाही के न्यायिक आदेश जारी करने के बाद अब जरूरी हो गया है कि अडानी के भ्रष्टाचार और क्रियाकलापों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय कमेटी का तत्काल गठन किया जाए ।
2- संभल जिला उत्तर प्रदेश में प्रशासन पुलिस सरकार तथा आर एस एस की मिली भगत से कराए गए दंगे की सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा कमेटी गठित कर जांच कराई जाए।
3- उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में प्रशासन पुलिस भाजपा गठजोड़ द्वारा वोट की लूट की तत्काल जांच कराई जाए ।
अगर इन सभी मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया तो इंडिया गठबंधन बड़ा आंदोलन करेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, सी पी आई माले के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण,कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह,आम आदमी पार्टी के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश यादव एडवोकेट, वेद प्रकाश उपाध्यक्ष, विनोद सिंह कामरेड, मुन्नू यादव, गणेश प्रजापति, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, अजीत कुमार राव, जीएस प्रियदर्शी, संतोष कुमार गौतम, लालचंद मास्टर, राजेश यादव, देवनाथ साहु, राम समूझ राम, गौरव यादव रिंकू,गुड्डी देवी,सीता देवी, राम प्यारे यादव ,दुर्गेश यादव, कुणाल मौर्य, सूरज राजभर,निशांत राय टीपू, श्याम देव चौहान, राम जीत यादव एडवोकेट, रविंद्र कुमार एडवोकेट, रमापति यादव ,प्रदीप कुमार,हंसराज, अरविंद कुमार,शशि कुमार, आशीर्वाद यादव,रविंद्र प्रसाद,अशोक यादव भोला आदि लोग उपस्थित रहे।