08.थाना-मेंहनाजपुरः- आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 30.11.24 को वादी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादी की पुत्री का प्रेम प्रसंग अंकित पुत्र वीरेन्द्र राम ग्राम चकरा नरायनपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर के साथ चल रहा था दोनों एक दूसरे से पहले शादी करने को तैयार थे लेकिन दिनांक 28/11/24 की रात्रि में दोनों द्वारा कई बार बात चीत करना बातचीत के दौरान अंकित द्वारा वादी की पुत्री को उल्टा सीधा बोलते हुए आत्म हत्या करने के लिए उत्प्रेरित किया गया। जिस कारण वादी की पुत्री द्वारा मैसेज किया गया कि मैं मरने जा रही हूँ व अपने घर के पीछे स्थित कुयें में कुदकर अपनी जान दे दी जिसकी लाश दिनांक 29/11/24 को सुबह 8:15 बजे कुंआ से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 189/2024 धारा 108 बीएनएस बनाम अंकित पुत्र वीरेन्द्र राम ग्राम चकरा नरायनपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण :-
आज दिनांक 01.12.24 को व0उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अंकित पुत्र वीरेन्द्र राम ग्राम चकरा नरायनपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र 26 वर्ष को चाकीडीह नदी पुल से समय करीब 08.15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
अपराधिक इतिहास :-
1.मु0अ0स0 36/18 धारा 380, 411, 413, 414, 457 भादवि थाना जफराबाद जनपद जौनपुर
2. मु0अ0स0 1265/17 धारा 379, 413, 414 भादवि थाना जफराबाद जनपद जौनपुर
3.मु0अ0स0 25/18 धारा 380,411,413,414,457 भादवि थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर
4.मु0अ0स037/18 धारा 380, 411 ,457 भादवि थाना जफराबाद जनपद जौनपुर
5. मु0अ0स0 161/18 धारा 3(1) उ० प्र०गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया0(निवारण) अधि0, 1986 भादवि थाना जफराबाद जौनपुर






