*TV20 NEWS || AZAMGARH: 19 दिसंबर को आजमगढ़ में 3 लाख 92 हजार की लूट का खुलासा, पुलिस ने किया सफलता प्राप्त*
हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 19.12.2024 को थाना कोतवाली क्षेत्र में दिनांक 18.12.2024 को हुए 3 लाख 92 हजार लूट का हुआ अनावरण ।
थाना-कोतवाली
कल दिनांक 18.12.2024 को समय करीब 01.00 बजे हुई 03 लाख 92 हजार लूट अनावरण
घटना का विवरण-
दिनांक 18.12.2024 को चंदन अग्रवाल पुत्र कन्हैया लाल अग्रवाल निवासी मु० कटरा पुरानी सब्जी मण्डी कोतवाली आजमगढ़ ने बताया कि दिनांक 18/12/2024 को दिन मे 12.50 पर में अपनी दुकान से दुकान का पैसा 392000-तीन लाख बनावे हजार लेकर उत्कर्ष बैक सिविल लाइन्स आजमगढ़ जा रहा था। जहा जाते समय बडा गणेश मंदिर के आगे शक्ति माता स्थान मोड के पास दो लडके आए जिसमें से एक मेरी मोटर साइकिल पर बैठ गया और दूसरा वही रूक गया इसके बाद मेरे मोटर साइकिल पे बैठे हुए व्यक्ति ने दाहिने तरफ मोटर साइकिल ले चलने को कहा कुछ दूर जाने के बाद नाले के पास ले जाकर मोटर साइकिल रूकवा कर मेरे जैकेट मे रखा पैसा चैन खोलकर निकाल लिया और अपने साथी के साथ मेरा रुपया लेकर भाग गया। जाते समय मैने उसकी गाडी का नम्बर देखा तो गाडी का रंग लाल व नम्बर UP50 2102 पढ़ पाया बीच का नम्बर ध्यान नही है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 669/24 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
घटना का अनावरणः-
घटना के अनावरण के लिए गठित टीम के सदस्यों के द्वारा घटनास्थल व वादी के घर के आस पास एवं वादी के आने वाले मार्ग पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा उसकी फुटेज एकत्रित की गयी और घटना के सम्भावित समय के सीसीटीवी फुटेज का विस्तृत अवलोकन किया गया । साथ ही दस्तावेजी साक्ष्य एवं वादी के बैंक अकाउण्ट एवं वादी से पूछताछ की गयी । तो वादी ने बताया कि मेरी बहन ने मुझे दो दिसम्बर 2024 को तीन लाख रूपया दिया था । जिसे मैने अपने खाते में 04 दिसम्बर 2024 को 03 लाख रूपए जमा करा दिए थे । मैं आनलाइन ट्रेडिंग करता हूं । जिसमें मैं लगातार रूपया हारता जा रहा था । जिससे मैं मानसिक रूप से काफी परेशान था । पैसे का नुकसाम होने व उसको मैनेज न कर पाने के कारण मैने लूट की घटना की योजना बनायी थी और उसी योजना के आधार पर कार्य करते हुए घटनास्थल पर जाकर मैने फोन करके अपने मित्रों व 112 नम्बर पर काल किया था । मुझसे बड़ी गलती हो गयी । क्षमा कर दें । लगातार ट्रेडिंग में हो रहे नुकसान के कारण मैं मानिसक रूप से परेशान चल रहा था । इसी कारण पैसे को मैनेज करने के लिए मैने दिनांक 18.12.2024 को यह गलत सूचना दी थी । मेरे पास कोई रूपया नहीं था और मैं कोई रूपया लेकर घर से नहीं निकला था । मेरे साथ कोई लूट की घटना नहीं हुई थी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीमः-
प्रभारी निरीक्षक शशिमौलि पाण्डेय
निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी
उ0नि0 राजनारायण पाण्डेय
उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल
उ0नि0 यश कुमार पटेल
उ0नि0 रामकिशोर शर्मा
उ0नि0 लालबहादुर बिन्द
का0 बसन्त कुमार
का0 विकास सरोज
10. हे0का0 सतीश ययादव.
11.थाना कोतवाली आजमगढ़ व स्वाट टीम






