प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 07.01.2025
हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 07.01.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-
01.थाना- महराजगंज: हत्या के प्रयास में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में) –
अवगत कराना है कि विपक्षी द्वारा अपने भाईयो के साथ मिलकर वादी लालबचन पुत्र राम आधार राम निवासी देवारा जदीद थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को गाली-गलौज, मारपीट व जान माल की धमकी दी गयी है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 459/24 धारा 115(2)/ 352/ 351(2) बीएनएस पंजीकृत है जिसमें मेडिकल रिपोर्ट और एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(5)/117(2)/109 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है ।
गिरफ्तारी की विवरण-
आज दिनांक- 07.01.2025 को उ0नि0 अमित कुमार तिवारी मय हमराह द्वारा वांछ्ति अभियुक्त सीताराम पुत्र अक्षयवर राम निवासी देवारा जदीद थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को समय करीब 12.45 बजे में कटान बाजार में अम्बेडकर मूर्ति के पास से हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।






