*TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना अतरौलिया: गैगेस्टर एक्ट में वाछित एक अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना अतरौलिया: गैगेस्टर एक्ट में वाछित एक अभियुक्त गिरफ्तार।
पूर्व का विवरण- दिनांक 30.01.2025 को तत्कालीन थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह थाना अतरौलिया के लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 24/25 धारा 2ख(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रिया कलाप नि0 अधि0 1986 बनाम अभियुक्तगण 1. अंकित सिंह उर्फ गुलशन सिंह पुत्र भारत भूषण सिंह निवासी मीरपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 2. संदीप पुत्र रामकेवल निवासी मीरपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों का संगठित आपराधिक गिरोह है जिसका गैंगलीडर अंकित सिंह उर्फ गुलशन सिंह पुत्र भारत भूषण सिंह निवासी मीरपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ है । इस गैंग के द्वारा चोरी जैसे जघन्य अपराध अपराध कारित किया गया है ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 10.02.2025 को थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित वांछित अभियुक्त संदीप पुत्र रामकेवल नि0गण मीरपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ उम्र 26 वर्ष को ग्राम मीरपुर से समय 04.25 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा गया ।
आपराधिक इतिहास-
संदीप पुत्र रामकेवल नि0गण मीरपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ उम्र 26 वर्ष
क्र0 थाना मु0अ0सं पंजीकृत धारा आरोप पत्र व दिनांक
01 अतरौलिया 210/24 379/411/413 भादवि A-161/24 दि0 15.07.24
02 अतरौलिया 223/24 379/411/413 भादवि A -170/24 दि0- 18.07.24
03 अतरौलिया 229/24 379/411/413 भादवि A -154/24 दि0-04.07.24