*TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना- बरदह: दुकानो का ताला तोड़कर चोरी करने वाला अभियुक्त चोरी के रुपये के साथ गिरफ्तार*
थाना- बरदह: दुकानो का ताला तोड़कर चोरी करने वाला अभियुक्त चोरी के रुपये के साथ गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक 24.01.25 को वादी मुकदमा महेश यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी बागपुर थाना बरदह जिला-आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि दिनांक- 23/24.1.25 की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा मुक्तिपुर बाजार में स्थित बीज भंडार की दुकान का सटर तोड़कर काउण्टर की लाँकर से नगदी 55000 रु0 तथा वहीं के दुकानदार अखिलेश पुत्र सुबास निवासी बेलवाना की दुकान का सटर तोड़कर नगदी 18,000 रु0 तथा विजय प्रताप सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह निवासी लसड़ा खुर्द के किराना के दुकान व बीज भण्डार से नगदी 10,000 रु और धर्मेन्द्र पुत्र रज्जू(गौतम डेण्टल केयर ) की दुकान से नगदी 60,000 रु तथा ललित राजभर पुत्र रामआसरे की दुकान का सटर तोड़कर नगदी 10,000 रु व पायल निवासी नरवे, और धीरज विन्द पुत्र जियालाल बिन्द निवासी खम्हौली 70,000रु नगद और सुधीर प्रजापति पुत्र रमेश प्रजापति निवासी मुक्तिपुर की दुकान से 37000रु तथा विनोद सिंह पुत्र सुबेदार सिंह की दुकान से नगदी 4000 रु चुरा लिया गया है, उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 20/25 धारा 331(4)/305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान अभियुक्त 1. मक्खन पुत्र इरशाद सा0 उसरी खुर्रमपुर थाना बरदह आजमगढ़ 2. पवन S/O विजय सा0 कोहरौली थाना बरदह जनपद आजमगढ़ 3. फैसल पुत्र अतिकुर्हमान ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
आज दिनांक 10.02.25 को उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव मय हमराह द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्त मक्खन पुत्र इरशाद सा0 उसरी खुर्रमपुर थाना बरदह आजमगढ़ को चौकी मोड़ बहद ग्राम चौकी थाना बरदह, आजमगढ़ से समय 04.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के माल 4420/- रुपये बरामद किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0139/20 धारा 380/457/411 भादवि थाना बरदह, आजमगढ
2. मु0अ0स0 143/20 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना बरदह, आजमगढ
3. मु0अ0स0144/20 धारा 398/401 भादवि थाना बरदह, आजमगढ
4. मु0अ0स0 31/21 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना बरदह, आजमगढ
5. मु0अ0स0 5/22 धारा 3(1) गुण्डा गर्दी अधि0 थाना बरदह, आजमगढ़
6. मु0अ0सं0 69/23 धारा 8/20 NDPS Act थाना बरदह, आजमगढ
7. मु0अ0सं0 270/22 धारा 307/504/506 भादवि व 7/27(2) आर्म्स एक्ट थाना बरदह, आजमगढ
8. मु0अ0सं0 353/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह, आजमगढ़
9. मु0अ0सं0 162/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह, आजमगढ
10. मु0अ0सं0 20/25 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस थाना बरदह, आजमगढ
11. मु0अ0सं0 231/18 धारा 411/413/414/467/468/471 भादवि थाना सराय ख्वाजा जनपुद जौनपुर






