*TV 20 NEWS || AZAMGARH: हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की कार्रवाई*

प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 13.02.2025, जनपद आजमगढ़

हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 13.02.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-

01.थाना- फूलपुरः चोरी गये आभूषण के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना/इतिहास–
अवगत कराना है कि दिनांक 04/05-10-2024 की रात्रि में आवेदक श्री दुर्गा यादव पुत्र देबेन्द्र ‌यादव ग्राम रीवां सुल्तानपुर थाना फूलपुर जिला-आजमगढ़ के नवनिर्मित मकान में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर रखा अटेची को घर से बाहर बाग में ले जाकर बक्शा का ताला तोड़कर तथा अटैची खोलकर उसमें रखा दो चैन दो कम का झुमका व माँग टीका, पावजेब, करधन तथा दो हजार रुपया नकद चुरा ले गये, के संबंध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 503/24 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है तथा दिनांक 10/11.10. 2024 की रात्रि मे अज्ञात चोरो द्वारा संगीता बिन्द पत्नी सुरेश बिन्द ग्राम कौड़िया थाना फूलपुर आजमगढ़ के घर के पिछली दीवार मे सेंध खोदकर वादिनी के घर मे घुसकर घर मे रखा बक्सा व अटैची से एक जोड़ी सोने का कान का झुमका व एक जोड़ी चाँदी की पायल तथा रूपया 43000/- नगद व कपड़े और जमीन घर के अदालती मुकदमे के जरूरी कागजात व अन्य अन्य महत्वपूर्व कागजात चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 509/2024 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत है । विवेचना व0 उ0नि0 श्री गंगा राम विन्द द्वारा की जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक-13.02.2025 को व0उ0नि0 श्री गंगा राम विन्द मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त उमैर पुत्र खुर्शीद पता इस्लामपुरा थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ को सहजेरपुर पुलिया गिट्टी बालू की दुकान के पास से समय करीब 00.40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया, तथा न्यायिक अभिरक्षा जिलाकारागार भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1 उमैर पुत्र खुर्शीद पता इस्लामपुरा थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष
बरामदगी का विवरणः-
1.एक जोड़ी पायल सफेद धातु का छोटा
2.एक जोड़ी पायल सफेद धातु का बड़ा
3.2800/- रुपया नगद
4.एक अदद नुकिलादार लोहे का सब्बल (रम्मा)
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-503/2024 की अग्रिम विवेचना धारा 305/317(2) बीएनएस फूलपुर आजमगढ़
2.मु0अ0सं0-509/2024 अग्रीम विवेचना धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस फूलपुर आजमगढ़