भारत बंद : सवा सौ विभाग उतरे सड़क पर।

संवाददाता- राघवेंद्र ओझा,गाज़ीपुर

संयुक्त कर्मचारी यूनियनों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन। गाजीपुर में भारत बंद का असर सड़को पर देखने को मिला, विपक्षी दलों के साथ राज्य कर्मचारी संगठनों ने भी जुलूस निकाल कर सरकार की वर्तमान नीतियों का विरोध किया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि केंद्रीय श्रम संगठनों और प्रदेशिक संगठनों के आह्वान पर गाजीपुर में संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के संगठनों के लगभग सवा सौ विभागीय कर्मियों ने सड़क पर निकल कर विरोध दर्शाया है, इसमे हम लोंगो ने हमारी सोलह सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, न्यनतम वेतन 21 हजार देने की बात है, और जो भी कर्मचारी हितों में संशोधन किए गए हैं उसे बदलने की मांगें सम्मिलित हैं। गाज़ीपुर में लगभग सवा सौ विभाग के कर्मचारियों ने इस एक दिवसीय हड़ताल में हिस्सा लेकर विरोध प्रदर्शन किया है।