TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़: तीन दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन, 278 अभ्यर्थियों का चयन

आजमगढ़ 26 मार्च– सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज तीन दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन मा० सदस्य विधान परिषद श्री विशाल सिंह ‘‘चंचल’’ द्वारा किया गया।
रोजगार मेले में 23 निजी क्षेत्र की कम्पनियों ने प्रतिभाग किया गया जिसमें 590 प्रतिभागियों के सापेक्ष 278 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
सहायक निदेशक (सेवायोजन) श्री राममूर्ति एवं प्रधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई० श्री अरूण कुमार के कुशल निर्देशन में मेला का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवायोजन, आई०टी०आई० एवं कौशल विकास मिशन के समस्त कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।