TV20 NEWS || AZAMGHARH : उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के 08 वर्ष एवं केन्द्र सरकार के10 वर्ष की अवधि पर आयोजित प्रदर्शनी मेला

उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के 08 वर्ष एवं केन्द्र सरकार के 10 वर्ष की अवधि पूर्ण होने पर हरिऔध कला केन्द्र भवन में आज दिनांक 26.03.2025 को आयोजित प्रदर्शनी/मेला में श्री विशाल सिंह चंचल, मा० सदस्य विधान परिषद, विशिष्टि अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। इनके द्वारा आयोजित प्रदर्शनी / मेला का निरीक्षण / अवलोकन किया गया है। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, आजमगढ़ द्वारा उक्त मेले में वानिकी कार्यो के विभिन्न योजना एवं आयामों से सम्बन्धित स्टाल लगाया गया है। गंगा दत्त मिश्र, प्रभागीय निदेशक द्वारा वहाँ पर आमंत्रित विशिष्ट अतिथि श्री विशाल सिंह चंचल, मा० सदस्य विधान परिषद, श्री नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी, आजमगढ़, श्री परीक्षित खटाना, मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़, श्री संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी आदि अधिकारीगण एवं जनमानस का अपने स्टाल पर स्वागत किया, एवं विरासत वृक्ष से सम्बन्धित एवं 8 वर्षो में वानिकी सम्बन्धी कराये गये कार्यो की बुकलेट श्री विशाल सिंह चंचल, मा0 सदस्य विधान परिषद, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को भेंट स्वरूप दिया गया।