वादिनी मुकदमा श्रीमती निशा चौहान पत्नी शैलेश चौहान निवासिनी ग्राम अबाड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आमजगढ द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 14.03.2025 को रात्री 09.30 बजे डीजे पर नाचने की बात को लेकर वादीनी मुकदमा के देवर पन्नालाल चौहान पुत्र प्रभुनाथ चौहान व विपक्षी राजेश चौहान पुत्र मैनेजर चौहान निवासी ग्राम अबाड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ मे कहा सुनी हो गयी जिससे नाराज होकर विपक्षी राजेश चौहान उपरोक्त द्वारा वादिनी के देवर पन्नालाल चौहान को जान मारने की नियत से पेट में चाकू से मार देने के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 108/2025 धारा 352/109 बीएनएस पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 अल्पेश्र द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 26.03.2025 को उ0नि0 अल्पेश्वर मय हमराह द्वारा सठियांव स्थित रेलवे कालोनी के पास से कन्स्ट्रक्शन के लिये रखी गयी गिट्टी बालू के पीछे से एक नफर वांछित अभियुक्त राजेश चौहान पुत्र मैनेजर चौहान निवासी ग्राम अबाड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को समय 15.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशांदेही पर आला कत्ल चाकू की बरामदगी की गयी है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।






