दिनांक 04.03.25 को सुबाष चन्द्र सिंह पुत्र स्व0 यदुवीर सिंह निवासी ग्राम शेरवा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ ने थाना अतरौलिया पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षीगण द्वारा आवेदक का इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्राँनिक सामान (फैन, कूलर, वाशिंग मशीन, आदि का) बकाया रूपया देने में आना कानी करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 64/25 धारा 409 भादवि बनाम . श्रवण कुमार गुप्ता पुत्र ईश्वरचन्द्र गुप्ता 2. मनोज कुमार गुप्ता पुत्र ईश्वरचन्द्र गुप्ता निवासीगण वार्ड नं0 02 दिलदार नगर थाना दिलदार नगर जनपद गाजीपुर बतफ्तीशी उ0नि0 रामनिहाल वर्मा के रजिस्ट्रान पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना चौकी इन्जार्ज उ0नि0 रामनिहाल वर्मा के द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 26.03.25 को उ0नि0 रामनिहाल वर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त श्रवण कुमार गुप्ता पुत्र ईश्वरचन्द गुप्ता सा0 वार्ड नं0 09 सदर बाजार दिलदार नगर थाना दिलदार नगर जनपद गाजीपुर उम्र 65 वर्ष को सेहदा पुल थाना कन्धरापुर आजमगढ़ से समय करीब समय 18.45 बजे पर नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा गया।






