उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ को बताया भ्रष्ट

संवाददाता- सोनू सेठ

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ में व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव ने प्रदेश क्रिकेट संघ पर आरोप लगाते हुए कहा की क्रिकेट संघ में भ्रष्टाचार का बोलबाला है जिले के खिलाड़ियों को मौक़ा नहीं दिया जा रहा है ज़िले व प्रदेश के खिलाड़ी दूसरे प्रदेशों से खेल कर उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ को आईना दिखा रहे हैं | वही आजमगढ़ के खिलाड़ी अब्दुल्लाह इकबाल ,कामरान ,सरफराज ,मुशीर ,प्रवीण दुबे ,मृत्युंजय यादव और अवनी सिंह इन लोगों को उत्तर प्रदेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा क्रिकेट खेलने का मौका नहीं दिया गया आजमगढ़ में पत्रकार वार्ता में संघ के पूर्व सचिव एसके सत्येन ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ पर खिलाड़ियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश का पूरा संघ भ्रष्टाचार में लिप्त है|