आज दिनांक 9 दिसंबर दिन मंगलवार को आर. जे.शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी एवं श्रवण कुमार सिंह(पूर्व प्रधान देवखरी)के सहयोग से ग्रामपंचायत देवखरी ब्लॉक रानीपुर जनपद मऊ में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 40 मरीज चयनित हुए जिसका ऑपरेशन आर. जे.शंकरा आई हॉस्पिटल माधोपुर रिंग रोड वाराणसी में निःशुल्क सम्पन्न होगा। हॉस्पिटल टीम के सदस्य के रूप में डॉ.प्रवीण व नर्सिंग स्टाफ अखिलेश पांडे ,आंख जांच डॉ.सलोनी, काउंसलर डा. भरत गौड व अभय यादव की टीम ने मरीजों का विधिवत जांच पड़ताल करके लगभग 40 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया जिसका ऑपरेशन आर. जे.शंकरा आई हॉस्पिटल माधोपुर रिंग रोड हरहुआ वाराणसी में होगा। जो मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित हुए उनके नाम क्रमशः रामसरन,आशा,सोती कन्नौजिया,तुलसी,शांति ,केशरी,रामजन्म मिश्रा, रामनारायण राम, लक्ष्मीना,शहीदा बानो, किताबुनिशा आदि है






