*TV20 NEWS || AZAMGARH : ऑपरेशन कनविक्शन: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास, ₹20,500 अर्थदंड*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 09.12.2025 जनपद आजमगढ़*

*”ऑपरेशन कनविक्शन/मिशन शक्ति” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 आरोपी अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 10 वर्ष के कठोर कारावास व 20500/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

*थाना जीयनपुर में पंजीकृत अपराध जिसमें किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप मे 01 अभियुक्त को 10 वर्ष के कठोर कारावास व 20500/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*

➡ दिनांक- 16.11.2015 को वादिनी मुकदमा, थाना जीयनपुर तहरीर दी थी कि अभियुक्त 1- फिरोज पुत्र इरफान उर्फ भग्गल 2- भग्गल उर्फ इरफान पुत्र हसमतुल्लाह (विचारण के दौरान मृत्यु) निवासीगण खालिसपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा मेरे नाबालिग पुत्र के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया था।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0-357/2016 धारा-377,323,34,452,506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡ मुकदमा उपरोक्त में 12 गवाह परीक्षित हुए है ।
➡जिसके क्रम में दिनांक-09.12.2025 को मा0 न्यायालय विशेष पाक्सो कोर्ट आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *अभियुक्त फिरोज पुत्र इरफान उर्फ भग्गल निवासी खालिसपुर, थाना जीयनपुर, को दोषसिद्ध पाते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास व 20,500/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित* किया गया ।