*TV 20 NEWS ll BALLIA: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मनियर थाना क्षेत्र में 80,000 लीटर अवैध कच्ची शराब का लहन व 8 भट्टियां नष्ट*
*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक-09.12.2025*
*थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस द्वारा लगभग 80,000 ली0 अवैध अपमिश्रित कच्ची देशी शराब व शराब बनाने का उपकरण/सामान व लहन को नष्ट कर शराब बनाने पर रोकथाम का किया गया उत्कृष्ठ प्रयास ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन मे अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण व अन्य मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी महोदय श्री दिनेश चन्द्र शुक्ल व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह महोदय श्री जयशंकर मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थाना मनियर को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि थानाध्यक्ष मनियर श्री कौशल कुमार पाठक के कुशल नेतृत्व में थाना मनियर पुलिस टीम द्वारा घाघरा नदी के उस पार थाना मनियर और बिहार बार्डर पर छापा मारी करते हुये अवैध कच्ची देशी शराब बनाने के उपकरण लहन, नौसादर, फिटकिरी आदि सामाग्री में लगभग 80,000/- लीटर लहन तथा 8 अवैध भट्टी को नष्ट किया गया । मौके पर कोई भी शराब बनाने वाला व्यक्ति मौजूद नहीं मिला । थाना मनियर पुलिस द्वारा शराब की रोकथाम हेतु अभियान प्रचलित है।
*लहन नष्ट करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक थाना मनियर जनपद बलिया
2. उ0नि0 संजय यादव थाना मनियर जनपद बलिया
3. उ0नि0 अंकित यादव थाना मनियर जनपद बलिया
4. हे0का0 सत्येन्द्र कुमार थाना मनियर जनपद बलिया
5. हे0का0 अभिषेक सिंह थाना मनियर जनपद बलिया
6. हे0का0 वकील कुमार थाना मनियर जनपद बलिया
7. हे0का0 कमला यादव थाना मनियर जनपद बलिया
8. का0 राम पाल थाना मनियर जनपद बलिया
9. का0 आलोक कुमार थाना मनियर जनपद बलिया
10. का0 जगदीश पटेल थाना मनियर जनपद बलिया
11. का0 भानु प्रताप यादव थाना मनियर जनपद बलिया
12. का0 आकाश यादव थाना मनियर जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*






