TV20 NEWS || AZAMGARH: थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ हत्या के प्रयास से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

दिनांक 13.12.2025 को थाना गंभीरपुर क्षेत्र में दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट की घटना में थाना गम्भीरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 361/25 धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5), 132, 109 बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना के क्रम में-

गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक 13.12.2025 को उ0नि0 योगेश कुमार सरोज मय हमराह का0 सूरज खरवार व का0 देवब्रत यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर रानीपुर रजमो मोड़ के पास समय लगभग 15.00 बजे अभियुक्त साहुल पुत्र सतीराम, निवासी ग्राम गम्भीरपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ (उम्र 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में प्रयुक्त 01 अदद डंडा बरामद किया गया। अभियुक्त ने उक्त डंडे से पूर्व रात्रि में जान से मारने की नीयत से हमला करना स्वीकार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया तथा अभियुक्त के परिजनों को सूचना दी गई। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

अभियुक्त का विवरण:-
01. साहुल पुत्र सतीराम, निवासी – ग्राम गम्भीरपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र – 19 वर्ष।

बरामदगी:-
01 अदद डंडा

गिरफ्तारी करने वाली टीम:-
1. उ0नि0 योगेश कुमार सरोज
2. का0 सूरज खरवार
3. का0 देवब्रत यादव
थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।