TV20 NEWS || AZAMGARH: थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ छेड़खानी व एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मुकदमे में दो अभियुक्त गिरफ्तार।
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना देवगांव पर आवेदिका की तहरीर पर मु0अ0सं0 470/2025 धारा 74/352 बीएनएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट (एवं 7/8 पोक्सो एक्ट) पंजीकृत किया गया। अभियोग के अनुसार वादिनी अपनी बहन के साथ स्कूल से घर लौटते समय लालगंज आंगन ढाबा के पास अभियुक्तों द्वारा अश्लील टिप्पणी, छेड़खानी एवं हाथ पकड़ने की घटना कारित की गई।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 12.12.2025 को अभियुक्त आतीफ पुत्र बेलाल, निवासी कटौली बुजुर्ग, को चकिया भगवानपुर से समय 22.55 बजे गिरफ्तार किया गया। दिनांक 13.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त आरिज पुत्र अबुशाद अहमद, निवासी कटौली बुजुर्ग, को हाईवे कट चकिया भगवानपुर से समय 05.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1. आतीफ पुत्र बेलाल निवासी कटौली बुजुर्ग, थाना देवगांव
2. आरिज पुत्र अबुशाद अहमद निवासी कटौली बुजुर्ग, थाना देवगांव
गिरफ्तारी करने वाली टीम:-
प्र0नि0 विमल प्रकाश राय, उ0नि0 सुभाष तिवारी सहित थाना देवगांव पुलिस टीम






