TV 20 NEWS || AZAMGARH : दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026

आजमगढ़ 20 जनवरी– जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री राजेश चौधरी ने बताया है कि उ०प्र० शासन द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रों के छात्रवृत्ति आनलाइन आवेदन को संस्था स्तर से आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 निर्धारित है।

उन्होंने जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि छात्रों के छात्रवृत्ति आनलाइन आवेदन को संस्था स्तर से आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 तक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।