TV 20 NEWS || AZAMGARH : स्व-गणना से पहले एवं दौरान (07 मई से 21 मई) तथा मकान सूचीकरण कार्य (22 मई से 20 जून) के पहले एवं फील्ड कार्य के दौरान व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बैठक सम्पन्न

स्व-गणना से पहले एवं दौरान (07 मई से 21 मई) तथा मकान सूचीकरण कार्य (22 मई से 20 जून) के पहले एवं फील्ड कार्य के दौरान व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बैठक सम्पन्न

स्वगणना, जनगणना-2027 की एक नई सुविधा है, जो निवासियों को जनगणना अधिकारी के उनके घर आने से पहले अपने घरेलू डाटा को ऑनलाइन भरने एवं जमा करने की अनुमति देती है

जनगणना-2027, स्वगणना 07 से 21 मई 2026 को जन अभियान बनाने हेतु सभी विभागों द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल

जनपदवासी स्वगणना का उपयोग कर राष्ट्र निर्माण के इस महाभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सनिश्चित करायें

आजमगढ़ 15 अप्रैल 2026/
जनगणना 2027 का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना राष्ट्रीय महत्व की जनगणना गतिविधियों की आधारभूत संरचना करते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन के क्रम में बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह की उपस्थिति में जनगणना प्रथम चरण के क्रम में 07 से 21 मई 2026 (15 दिन) तक ऑनलाइन स्वगणना विषयक प्रशिक्षण अधिकारियों को देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जनगणना 2027 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों के कार्य व दायित्व निर्धारित करते हुए स्वगणना को सफल बनाने पर बल दिया गया।

प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि इस बार जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और सुगम होगी। स्वगणना, जनगणना-2027 की एक नई सुविधा है, जो निवासियों को जनगणना अधिकारी के उनके घर आने से पहले अपने घरेलू डाटा को ऑनलाइन भरने एवं जमा करने की अनुमति देती है। उन्होंने कहा कि स्व-गणना आम नागरिक 07 मई से 21 मई 2026 के बीच आधिकारिक पोर्टल ेमण्बमदेनेण्हवअण्पद के माध्यम से स्वयं अपनी और अपने परिवार की गणना कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि सुविधा का लाभ उठाएं और राष्ट्र निर्माण के इस महाभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।एचएलओ (हाउसलिस्टिंग आपरेशन्स) ऐप का प्रयोग- गणना कार्य में लगे प्रगणक और पर्यवेक्षक द्वारा एचएलओ ऐप का प्रयोग किया जाएगा। मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का समस्त डेटा इसी ऐप के माध्यम से रियल-टाइम दर्ज होगा।

बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि जो नागरिक स्वयं गणना नहीं कर पाएंगे, उनके लिए 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने प्रशिक्षण सत्रों को समय से पूरा करने, प्रगणकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए ताकि कोई भी मकान या परिवार गणना से वंचित न रहे।

समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला जनगणना अधिकारी/तहसीलदार/चार्ज अधिकारी द्वारा- स्व-गणना फॉर्म भरने में मार्गदर्शन की आवश्यकता वाले परिवारों की लेखपालो द्वारा सहायता कराना। तहसील स्तर पर जारी किये गये प्रमाण पत्रों पर फुटर/स्टाम्प के रूप में जनगणना-2027 जागरूकता संदेश प्रसारित कराना। दूरस्थ क्षेत्रों बस्तियों के लिये स्थानीय भाषा में श्रव्य-दृश्य सामग्री युक्त मोबाईल वैन चलाना। नुक्कड नाटकः प्रत्येक तहसील में कम से कम 02 प्रदर्शन, पहला प्रदर्शन 22 से 28 मई के सप्ताह में कराना। सार्वजनिक संबोधन प्रणालीः सभी सरकारी सार्वजनिक व्यवस्थाओं, ब्लॉक, मुख्यालयों, तहसील कार्यालयों, मंडियों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों पर जनगणना 2027 की घोषणाएं की जाए। एचएलबी कार्यान्वयन: तहसीलदारों/अधिशासी अधिकारियों (चार्ज अधिकारियों) को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी एचएलबी 22 मई से कार्यरत हों। लेखपालों को बस्ती/टोला कवरेज और सीमा संबंधी प्रश्नों में सहायता करनी होगी, ग्राम/नगर निर्देशिका का डेटा 22 मई से एकत्र किया जाएगा, जनगणना करने वालों द्वारा सीमा/अधिकार क्षेत्र संबंधी प्रश्नों का समाधान 48 घंटों के भीतर किया जाएगा। मानव संसाधन (प्रगणक/पर्यवेक्षक) की नियुक्ति: गणना ब्लॉकों की संख्या के आधार पर प्रगणकों की आवश्यकता का निर्धारण किया जाए। प्रत्येक 06 प्रगणकों पर 01 पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाए तथा कुल आवश्यकता के अतिरिक्त 10 प्रतिशत प्रगणक एवं पर्यवेक्षक आरक्षित रखे जाएं। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के रूप में नामित किए जाने वाले कार्मिकों का विवरण संबंधित विभागों जैसे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, नगर निकायों एवं अन्य विभागों से प्राप्त किया जाए तथा इसे निर्धारित प्रारूप में संकलित किया जाए।

सीएमएमएस पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि: प्राप्त विवरण के आधार पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का डेटा सीएमएमएस पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपलोड कराया जाए। इस कार्य की नियमित समीक्षा उपजिलाधिकारियों द्वारा की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार एनआईसी के साथ समन्वय स्थापित कर तकनीकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। प्रत्येक प्रगणक को उसके निवास अथवा कार्यस्थल के निकट स्थिति मकान सूचीकरण ब्लॉक आवंटित किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक प्रगणक को लगभग 700 से 800 की जनसंख्या अथवा 150 से 180 जनगणना मकानों का कार्यभार प्राप्त हो। सीएमएमएस पोर्टल से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र जनरेट कर उनके प्रिंट चार्ज अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित कर संबंधित कार्मिकों को उपलब्ध कराए जाएं। चार्ज स्तर पर प्रगणक/पर्यवेक्षक के प्रशिक्षण का उत्तरदायित्व संबंधित उप जिलाधिकारी का है। प्रत्येक दिवस की निरीक्षण रिपोर्ट जिला जनगणना अधिकारी के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराई जाए। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति का समुचित अभिलेखन किया जाए। अनुपस्थित कार्मिकों के संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। खण्ड शिक्षा अधिकारी को उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिये निर्देशित किया जाये। चार्ज स्तर पर सीएमएमएस पोर्टल की दैनिक समीक्षा की जाए तथा डेटा का बैकअप एक्सेल की फाइल के रूप में स्थानीय स्तर पर सुरक्षित रखा जाए, जिससे भविष्य के संदर्भ हेतु उसका उपयोग किया जा सके। स्व-गणना से पहले एवं स्व-गणना के दौरान (07 मई से 21 मई) तथा मकान सूचीकरण कार्य (22 मई से 20 जून) के पहले एवं फील्ड कार्य के दौरान व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। जनगणना कार्यों के सुचारू संचालन हेतु चार्ज स्तर के सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए तथा समय-समय पर समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रगति की निगरानी की जाए।

समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत (चार्ज अधिकारी) द्वारा- जनगणना-2027 के प्रति जागरूकता को सभी शहरी नागरिक कार्यक्रमों, दीप महोत्सव और स्थानीय त्यौहारों में एकीकृत किया जाये। स्थानीय निकायों द्वारा गैर सरकारी संगठनों के कार्यक्रताओं को जानकारी दी जाये, प्रत्येक झुग्गी बस्ती और अल्पसंख्यक वर्ग की बस्ती के लिये विशिष्ट सम्पर्क योजना, स्थानीय भाषा में सरल, चित्र-प्रधान सूचना द्वारा प्रचार-प्रसार करना। सभी सुलभ केन्द्रों पर जनगणना 2027 के पोस्टर और एसई पोर्टल का यूआरएल प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाये। शहरी क्षेत्रों में कचरा संग्रहण वाहनों के जन-जागरूकता सिस्टम के माध्यम से जनगणना 2027 के बारे में जागरूकता संदेश। सभी सरकारी सार्वजनिक व्यवस्थाओं ब्लॉक मुख्यालयों, तहसील कार्यालयों, मंडियों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों पर जनगणना 2027 की घोषणाएं की जाए। जिला मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों और नगर प्रवेश द्वारो पर जनगणना 2027 से संबंधित संदेश वाले होर्डिंग्स लगाए जाये। झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में स्थित गैर-सरकारी संगठनों को शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) द्वारा जानकारी दी जाये, एचएलओ के दौरान उन्हें सामुदायिक कर्ताओं के रूप में सक्रिय किया जाये। विशेष अभियान में जनगणना करने वाले रैन बसेरा (रात्रि आश्रय) के निवासियों से मिलेंगे। झुग्गी-झोपडी वाले इलाकों में कचरा गाडी की सुबह की घोषणाएँ। उक्त कार्यों के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/ चार्ज अधिकारी के कार्याे में चार्ज अधिकारी के जो कार्य/दायित्वों का उल्लेख है, उनका समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

जिला पूर्ति अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी/क्षेत्रीय एवं सहायक प्रबन्धक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, आजमगढ़ द्वारा- जनपद के सभी पेट्रोल पम्पों, एल०पी०जी० गैस वितरक केन्द्रों, सरकारी सस्ते गल्लों की दुकानों आदि सार्वजनिक वितरण प्रणाली से सम्बन्धित स्थलों पर जनगणना-2027 के कार्यों एवं स्व-गणना का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करायें। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर भी जनगणना-2027 एवं स्व-गणना की जानकारी हेतु प्रचार-प्रसार कराया जायें। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों पर जनगणना-2027 एवं स्व-गणना की जानकारी हेतु पोस्टर लगवाये जायें।

जिला पंचायत राज अधिकारी/समस्त खण्ड विकास अधिकारी द्वारा- मध्यस्थ-ग्राम प्रधान द्वारा: ब्लॉक स्तर पर संक्षिप्त जानकारी, प्रधान पहले दिन स्वयं जनगणना करेंगे और ग्रामवासियों को प्रोत्साहित करेंगे। साथ ही पंचायत के माध्यम से ग्राम स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं किसी ग्राम में अप्रिय स्थिति एवं गलत सूचना के प्रसार पर विशेष ध्यान रखेंगे। पंचायत सचिव: एसई फॉर्म भरने में मार्गदर्शन की अवश्यकता वाले परिवारों की सहायता करेंगे। पंचायत में जन-जागरूकता घोषणाएँः
22 मई से प्रतिदिन पंचायत में जन घोषणाएँ करायी जाये। उसके बाद प्रति सप्ताह कम से कम 3 बार स्थानीय भाषा में घोषणाएँ कराई जाएं। पंचायती राजः सभी गांवों में 22 मई या उससे पहले ग्राम सभा के विशेष सत्र आयोजित किए जाएं, ग्राम प्रधानों की गणना प्रारंभ दिवस पर उनके गांवों में सबसे पहले की जाए, दीवारों पर चित्रकारी 21 मई तक पूरी हो जाए, पंचायत द्वारा 22 मई को और उसके बाद सप्ताह में 3 बार घोषणाएं की जाएं, लेखपाल और पंचायत सचिव सभी बस्तियों टोलों का पता लगाने में प्रगणकों की सहायता करें।

जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी/ईडीएम द्वारा- सीएससी/जन सेवा केन्द्र संचालकः सभी जन सेवा केंद्रों में जनगणना 2027 से संबंधित सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। सीएससी कियोस्कों पर नागरिकों को स्व-गणना में सहायता प्रदान करें। इस हेतु न डी०आई०ओ० एनआईसी योजनाबद्ध तरीके से अनुश्रवण करेंगे। जनगणना-2027 से सम्बन्धित सामग्री जिला प्रशासन, शहरी स्थानीय प्रशासन (यूएलबी) और सम्बन्धित विभागों की वेबसाइटों पर पिन की जाये, एसई पोर्टल का यूआरएल जिला प्रशासन की वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध हो। एचएलओ अवधि और जनसंख्या गणना (फरवरी 2027 भारत की जनगणना) को आधिकारिक डिजिटल कैलेंडर और वेबसाइटों पर महत्वपूर्ण घटनाओं के रूप में चिह्नित किया जाये। एचएलओ के पहले, 15वें और 28वें दिन जिले के सभी मोबाइल ग्राहकों को थोक एसएमएस भेजा जाएगा। ग्राम प्रधान समूहों, शिक्षक समूहों और आशा कार्यकर्ता नेटवकों जैसे व्हाट्सएप नेटवकों के माध्यम से एस.ई. प्रक्रिया पर लघु वीडियो, इन्फोग्राफिक्स और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न प्रसारित किए जाये।

जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी द्वारा- जिले के सभी सरकारी विभागों की वेबसाइटों पर जनगणना 2027 से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित कराना। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जिला और चार्ज स्तर पर जनगणना डिजिटल ऐप के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे। डेटा अपलोड की स्थिति के लिए ब्डडै पोर्टल की निगरानी की जाएगी। सूचना एवं संचार प्राद्योगिकी सामग्री के लिए क्यू आर कोड लिंक का परीक्षण और सत्यापन 22 मई को लॉन्च से पहले किया जायेगा।

जिला सूचना अधिकारी द्वारा- जिला स्तरीय सभी सांस्कृतिक मेलों और आयोजनों में जनगणना स्टॉल, मंच घोषनाएँ और सूचना एवं संचार उपकरण वितरण की व्यवस्था करना। दूरस्थ क्षेत्रों, बस्तियों के लिये स्थानीय भाषा में श्रव्य-दृश्य सामग्री के माध्यम से प्रचार-प्रसार करना। नुक्कड नाटकः प्रत्येक तहसील में कम से कम 02 प्रदर्शन (पहला प्रदर्शन 22 से 28 मई के सप्ताह में) होंगे। प्रमुख मॉल और वाणिज्यिक परिसरों में जनगणना-2027 के बैनर, डिजिटल स्क्रीन विज्ञापन और सूचना एवं संचार उपकरण (आई ई सी) द्वारा प्रचार करना। जिले के लोक कलाकारों, संगीतकारों और कवियों को सोशल मीडिया के लिए स्थानीय भाषाओं में जनगणना 2027 से संबंधित मौलिक सामग्री तैयार करने के लिए नियुक्त किया जाये। सरकारी जनगणना अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को सोशल मीडिया पर अपनी भूमिका के बारे में पोस्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिला पृष्ठों को इस जानकारी को और अधिक व्यापक रूप से प्रसारित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना। जिला मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों और नगर प्रवेश द्वारों पर जनगणना 2027 से संबंधित संदेश वाले होर्डिंग्स लगाए जाये।

जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/खण्ड शिक्षा अधिकारी/प्रधानाचार्य आईटीआई/पॉलिटेक्निक द्वारा- प्रमुख स्थानों पर लगे होर्डिंग्स पर जनगणना 2027 से संबंधित संदेश और वरिष्ठ संवैधानिक अधिकारियों के तस्वीरों के साथ प्रदर्शित की जाये। कम साक्षरता वाले शहरी गरीब समुदायों के लिए सरल भाषा और चित्रों से भरपूर सूचना एवं संचार शिक्षा (आईईसी)। मिश्रित समुदायों वाले मोहल्लों में हिंदी और उर्दू द्विभाषी पोस्टर लगाया जाना। स्कूल सभाओं में स्वयं की गणना करने की घोषणा करें, अभिभावको को स्वयं गणना करने के लिये प्रोत्साहित करें। 22 मई को जनगणना जागरूकता सभा, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताएं, जनगणना विषय पर स्कूली नाटक। प्रमुख कोचिंग संस्थानों को आईईसी वितरित किया जाये, जनगणना चौंपियनों/छात्रों को परिवार की गणना और सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाये। कॉलेजों में जनगणना 2027 आइडियाथॉन रचनात्मक प्रचार प्रसार विचारों के लिए छात्रों की प्रतियोगिता आयोजित करना। सभी सरकारी स्कूलों में जनगणना पर आधारित एक नाटक या लघु नाटक का मंचन किया जाएगा। जनगणना 2027 पर स्कूली प्रतियोगिताएं, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर पुरस्कार वितरण कराना। 22 मई को सभी सरकारी/सहायता प्राप्त विद्यालयों में जनगणना जागरूकता सभा का आयोजन, सभी जून विद्यालयों में एचएलओ के पोस्टर, जनगणना कार्य के लिए प्रगणकों/पर्यवेक्षकों के रूप में कार्यरत शिक्षकों को मुक्त किया जाएगा, विद्यालय निबंध/पोस्टर प्रतियोगिता कराना। (अंतिम तिथि 10 जून)। तहसीलो में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति का समुचित प्रबन्ध किया जाए। अनुपस्थित कार्मिकों के सम्बन्ध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। खण्ड शिक्षा अधिकारियों को उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिये निर्देशित किया जाये।

जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा- विभागीय फील्ड नेटवर्क के माध्यम से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बस्तियों, अल्पसंख्यक समुदायों और महिलाओं तक पहुंच बनाना, हाशिए पर पड़े समुदायों को जागरूक करने के लिए गैर सरकारी संगठनों के साथ समन्वय करना, अल्पसंख्यक कल्याण क्षेत्र के पदाधिकारियों को 22 मई से पहले उर्दू भाषा/अपेक्षित भाषा में परिपत्र भेजना। गुरूद्वारा, चर्च द्वारा संबंधित सभा दिवसों पर जारी की जानी वाली घोषणाएँ कराना।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा- मंदिरों, मस्जिदों, गिरजाघरों, गुरुद्वारों के प्रवेश द्वारों पर बैनर और पोस्टर लगाना, सभा के समय घोषणाओं के लिए समन्वय करना। विभागीय फील्ड नेटवर्क के माध्यम से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बस्तियों, अल्पसंख्यक समुदायों और महिलाओं तक पहुंच बनाना, हाशिए पर पड़े समुदायों को जागरूक करने के लिए गैर सरकारी संगठनों के साथ समन्वय करना, अल्पसंख्यक कल्याण क्षेत्र के पदाधिकारियों को 22 मई से पहले उर्दू भाषा/अपेक्षित भाषा में परिपत्र भेजना।

जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा- विभागीय फील्ड नेटवर्क के माध्यम से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बस्तियों, अल्पसंख्यक समुदायों और महिलाओं तक पहुंच बनाना। हाशिए पर पड़े समुदायों को जागरूक करने के लिए गैर सरकारी संगठनों के साथ समन्वय करना, अल्पसंख्यक कल्याण क्षेत्र के पदाधिकारियों को 22 मई से पहले उर्दू भाषा/अपेक्षित भाषा में परिपत्र भेजना।

समस्त क्षेत्राधिकारी/थानाध्यक्ष द्वारा- एचएलओ के क्षेत्रीय अभियानों के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करें। थानों में एचएलओ जागरूकता पोस्टर प्रदर्शित करें। जनगणना अधिनियम की धारा 11 के तहत जनगणना कार्यों में बाधा डालने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा- शहर, झुग्गी, झोपडियों और दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों मे कम डिजिटल साक्षरता वाले परिवारों की सहायता करें।

उपायुक्त मनरेगा द्वारा- स्वयं सहायत समूह की बैठको में 07 से 21 मई के दौरान स्थायी एजेन्डा आइटम के रूप में स्वयं शिक्षा प्रदर्शन और सुविधा प्रदान करना। मई, जून के दौरान सभी स्वयं सहायत समूह बैटकों में एचएलओ जागरूकता को स्थायी एजेन्डा आइटम के रूप में शामिल करना। मनरेगा कार्यस्थलों पर सहभागी जनगणना जागरूकता अभियान, कार्य समय के दौरान सार्वजनिक उपस्थिति घोषणाएँ, सभी सक्रिय स्थलों पर प्रदर्शन कराना। लॉन्च से पहले के सप्ताह 16 से 21 मई में महिला मण्डल/स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित की जायेगी ताकि महिलाओं को जनगणना अधिकारियों के -साथ आत्मविश्वासपूर्वक बातचीत करने के लिए तैयार किया जा सके।

सचिव मण्डी समिति द्वारा- जनगणना-2027 से सम्बन्धित संदेश सरकारी योजनाओं और मण्डियों के माध्यम से वितरित किये गये जूट के थैलों पर मुद्रित किये जाये। साप्ताहिक एवं दैनिक सब्जी मण्डियों में जनगणना-2027 के बैनर और पोस्टर बाजार के दिनों में सार्वजनिक सूचना कार्यक्रम के माध्यम से घोषनायें कराना।

मुख्य चिकित्साधिकारी/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा- आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को 22 मई से पहले ब्लॉक स्तर पर जानकारी दी जाये, आंगनवाड़ी केंद्रों पहले में एचएलओ पोस्टर प्रदर्शित किए जाएंगे, सीएचसी और पीएचसी के नोटिस बोर्ड पर पूरे अभियान के दौरान एचएलओ सामग्री प्रदर्शित की जाएगी, आशा कार्यकर्ता जनगणना करने वालों को दुर्गम घरों के बारे में सूचित करेंगी। आशा/एएनएम कार्यकर्ताओं के माध्यम से मई के पहले पखवाडे में नियमित घरेलू दौरों के दौरान महिलाओं को एसई पोर्टल के बारे में समझाएं। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के नोटिस बोर्ड पर जनगणना 2027 एवं एसई पोर्टल के पोस्टर लगाये जाये। नियमित दौरों के दौरान महिलाओं को एचएलओ के बारे में परामर्श देने के लिए आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जाये।

समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/अधिशासी अधिकारी द्वारा- जिला/तहसील स्तरीय सभी सांस्कृतिक मेलों और आयोजनों में जनगणना स्टॉल, मंच घोषनाएँ और सूचना एवं संचार उपकरण वितरण की व्यवस्था की जाये। जिला/तहसील/नगर क्षेत्र स्तर पर वीआईपी लोगों की जनगणना के कार्यक्रम से अवगत कराना, जिनमें मीडिया का पूरा कवरेज शामिल है। जिले के संवैधानिक गणमान्य व्यक्तियों और प्रख्यात हस्तियों की पहचान करें और उनकी सूची तैयार करें। जिला स्तरीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और स्थानीय निकाय प्रमुखों की गिनती सार्वजनिक समारोहों में की जाए।

अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा- स्थानीय डेयरी सहकारी समितियों के समन्वय से दूध के पाउच और डेयरी उत्पादों की पैकेजिंग पर जनगणना 2027 संबंधी संदेश चस्पा/प्रिंट कराना।

उपरोक्तानुसार जो कार्य/दायित्व अधिकारियों को आवंटित किये गये हैं उनको समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उपरोक्त अधिकारीगण सौंपे गये दायित्वों के सम्बन्ध में किये गये कार्याे की तथ्यात्मक प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

सभी चार्ज अधिकारी मुख्य रूप से प्रत्येक कार्य के लिये पूर्ण जिम्मेदार होंगे। यदि किसी स्तर पर किसी कार्य में काई कमी या शिथिलता परिलक्षित होती है तो जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अथवा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी के संज्ञान में लाकर उक्त कमी को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा राम उदरेज यादव, समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार, जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।