TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना- बरदह, जनपद आजमगढ़ अवैध तमंचा-कारतूस व चोरी की मोटर साइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना- बरदह, जनपद आजमगढ़
अवैध तमंचा-कारतूस व चोरी की मोटर साइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
रात्रि गश्त/चेकिंग के दौरान थाना बरदह पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता
अभियुक्तों ने जनपद आजमगढ़ न्यायालय परिसर से चोरी की थी मोटर साइकिल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 14.04.2026 को उ0नि0 उमेश चन्द यादव मय हमराह द्वारा रात्रि गश्त/चेकिंग के दौरान त्रिवेणी मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अभियुक्त अंकित यादव उर्फ मुनका पुत्र श्याम कन्हैया निवासी ग्राम दाउदपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर उम्र लगभग 24 वर्ष के पास से 01 अदद नाजायज तमंचा .303 बोर व 01 मिस कारतूस .303 बोर तथा दूसरे अभियुक्त आकाश राजभर पुत्र शिव प्रसाद निवासी ग्राम गौरा डिहवा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर के पास से 200 रुपये नगद बरामद हुआ।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि बरामद मोटर साइकिल को दोनों ने मिलकर सितम्बर 2024 में जनपद न्यायालय आजमगढ़ परिसर से चोरी किया था। उक्त के संबंध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 131/26 धारा 317(2), 341(2) बीएनएस व 3/7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों को समय करीब 03:40 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1. अंकित यादव उर्फ मुनका पुत्र श्याम कन्हैया निवासी ग्राम दाउदपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर
2. आकाश राजभर पुत्र शिव प्रसाद निवासी ग्राम गौरा डिहवा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
बरामदगी–
01 अदद नाजायज तमंचा .303 बोर, 01 मिस कारतूस .303 बोर, 01 चोरी की मोटर साइकिल, 200/- रुपये नगद
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 131/26 धारा 317(2), 341(2) बीएनएस व 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
उ0नि0 उमेश चन्द यादव, का0 अनिल सरोज, हे0का0 कमलेश, का0 राजेन्द्र कुशवाहा थाना बरदह जनपद आजमगढ़।





