TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना- अतरौलिया, जनपद- आजमगढ़ नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद आजमगढ़ के थाना अतरौलिया क्षेत्रांतर्गत दिनांक 07.03.2026 को वादी द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित शिकायत दी गई कि दिनांक 06.03.2026 को उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त अज्जू द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। जब वादी द्वारा अभियुक्त के घर शिकायत की गई तो उसके मामा सिनोद द्वारा गाली-गलौज करते हुए भगा दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 0085/26 धारा 137(2)/87/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त विजय कुमार द्वारा भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके फलस्वरूप मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस व ¾(2) पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा सक्रियता दिखाते हुए दिनांक 15.04.2026 को उ0नि0 जफर अयूब मय हमराह द्वारा अभियुक्त 1. अजय उर्फ अज्जू पुत्र उमेश कन्नौजिया निवासी इन्दईपुर हथिनाराज थाना आलापुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 19 वर्ष एवं 2. विजय कुमार पुत्र सतिराम निवासी ग्राम छितौनी खास थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 27 वर्ष को ग्राम छितौनी से समय करीब 09:20 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 0085/26 धारा 64(1), 137(2)/87/352 बीएनएस व ¾(2) पॉक्सो एक्ट थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. अजय उर्फ अज्जू पुत्र उमेश कन्नौजिया निवासी इन्दईपुर हथिनाराज थाना आलापुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 19 वर्ष
2. विजय कुमार पुत्र सतिराम निवासी ग्राम छितौनी खास थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 27 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 जफर अयूब, हे0का0 मनोज कुमार यादव, का0 राजू यादव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।