TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना- देवगांव, जनपद आजमगढ़ नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ता अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- देवगांव, जनपद आजमगढ़
नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ता अभियुक्त गिरफ्तार
सर्विलांस सेल की सटीक लोकेशन ट्रैकिंग से मध्य प्रदेश से हुई बरामदगी
थाना देवगांव पुलिस व स्थानीय पुलिस के समन्वय से सफल कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना देवगांव पुलिस को सराहनीय सफलता प्राप्त हुई। वादी द्वारा थाना देवगांव पर दी गई तहरीर के आधार पर यह अवगत कराया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री मंदिर में पूजा करने गई थी, जो वापस घर नहीं लौटी। इस सूचना पर तत्परता दिखाते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 34/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 विनय कुमार सिंह द्वारा प्रारम्भ की गई।
विवेचना के दौरान सर्विलांस सेल की सहायता से पीड़िता की लोकेशन ट्रैक की गई, जिसके आधार पर दिनांक 14.04.2026 को उ0नि0 विनय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा जनपद छतरपुर (मध्य प्रदेश) के थाना भगवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चुनऊ खेरा में स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबिश देकर पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। मौके से अभियुक्त दीपक लोधी पुत्र हकम लोधी निवासी ग्राम चुनऊ खेरा पो0 पनवारी थाना भगवां जनपद छतरपुर (मध्य प्रदेश) उम्र करीब 23 वर्ष को समय करीब 15:10 बजे गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात अभियुक्त को दिनांक 15.04.2026 को मा0 न्यायालय आजमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही से जनपद पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं अंतरराज्यीय समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्त–
दीपक लोधी पुत्र हकम लोधी निवासी ग्राम चुनऊ खेरा पो0 पनवारी थाना भगवां जनपद छतरपुर (मध्य प्रदेश), उम्र करीब 23 वर्ष
आपराधिक इतिहास–
मु0अ0सं0 34/2026 धारा 137(2) बीएनएस थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम–
1. उ0नि0 विनय कुमार सिंह थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
2. का0 पुष्पेन्द्र यादव थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।