TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – मेंहनगर 50 हजार रुपये का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार, अंतरप्रांतीय गिरोह का सक्रिय सदस्य
• 50 हजार रुपये का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार, अंतरप्रांतीय गिरोह का सक्रिय सदस्य
• गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को STF व स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दबोचा गया
दिनांक 22.08.2023 को थाना देवगाँव पर प्र0नि0 अनिल कुमार सिंह द्वारा अभिलेखों के परीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि हरियाणा प्रांत के शातिर अपराधियों का एक संगठित अंतरप्रांतीय गिरोह सक्रिय है, जिसका सरगना सुनील कुमार पुत्र रामकुमार पुनिया निवासी रुपावास, सिरसा (हरियाणा) है। उक्त गिरोह अपने सहयोगी विकास सोरण पुत्र किताब सिंह निवासी कोथकला, हिसार (हरियाणा) के साथ मिलकर अवैध शराब तस्करी सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। दिनांक 15.02.2023 को इस गिरोह द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी, जिसे पुलिस द्वारा बरामद करते हुए थाना देवगाँव पर मु0अ0सं0 70/23 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया तथा गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 390/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना थाना मेंहनगर से प्रचलित है।
इसी क्रम में दिनांक 20.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा घोषित 50,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेंहनगर पुलिस व STF फील्ड यूनिट प्रयागराज की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त विकास सोरण पुत्र किताब सिंह निवासी कोथकला, हिसार (हरियाणा) को दिनांक 18.04.2026 को समय 18:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर थाना स्थानीय में दाखिल किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियुक्त पर पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा ₹25,000 तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा ₹50,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त—
विकास सोरण पुत्र किताब सिंह निवासी ग्राम कोथकला थाना हिसार, प्रांत हरियाणा
पंजीकृत अभियोग—
1. मु0अ0सं0 390/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना देवगाँव, जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 70/2023 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना देवगाँव, जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास—
1️⃣ मु0अ0सं0 639/2018, धारा 21/61/85 एनडीपीएस एक्ट, थाना सिरसा सिटी, जनपद सिरसा (हरियाणा)।
2️⃣ मु0अ0सं0 219/2024, धारा 14/19/54/54D/57 आबकारी अधिनियम, जनपद बाड़मेर (राजस्थान)।
3️⃣ मु0अ0सं0 70/2023, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व 419/420/467/468/471 भादवि, जनपद सिवान।
4️⃣ मु0अ0सं0 390/2023, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, वांछित/पुरस्कार घोषित, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली टीम—
उ0नि0 रणेंद्र कुमार सिंह, हे0का0 अश्वनी कुमार सिंह, हे0का0 संतोष कुमार, हे0का0 रोहित सिंह, हे0का0 किशन चंद्र एवं STF फील्ड यूनिट प्रयागराज।






