TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना – मुबारकपुर जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
• जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
• प्लाटिंग विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट, घायल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई
दिनांक 19.04.2026 को थाना मुबारकपुर पर उ0नि0 नीरज कुमार शुक्ल की तहरीर के आधार पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन के किनारे स्थित त्रिदेव ग्रुप प्लाटिंग स्थल, ग्राम सठियांव के पास दो पक्षों के बीच हिस्सेदारी व निवेश के विवाद को लेकर गाली-गलौज के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला करने की घटना प्रकाश में आई। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व ईंट से हमला किया गया, जिसमें सत्यानन्द चौबे व विकास चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में कराया गया। घटना के संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 146/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 115(2), 352, 351(3), 125 BNS व 7 CLA एक्ट पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव द्वारा की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 20.04.2026 को विवेचना के दौरान उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराह द्वारा जिला चिकित्सालय आजमगढ़ पहुंचकर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. सत्यानन्द चौबे पुत्र स्व0 कतवारू चौबे निवासी ग्राम कुर्थी जाफरपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ एवं 2. विकास चौबे पुत्र सर्वानन्द चौबे निवासी ग्राम कुर्थी जाफरपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ को समय करीब 19:50 बजे विधि सम्मत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त—
1. सत्यानन्द चौबे पुत्र स्व0 कतवारू चौबे निवासी ग्राम कुर्थी जाफरपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ
2. विकास चौबे पुत्र सर्वानन्द चौबे निवासी ग्राम कुर्थी जाफरपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ
गिरफ्तारी का स्थान/समय—
जिला चिकित्सालय आजमगढ़, समय 19:50 बजे, दिनांक 20.04.2026
पंजीकृत अभियोग—
मु0अ0सं0 146/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 115(2), 352, 351(3), 125 BNS व 7 CLA एक्ट थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम—
उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराह, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।






