TV 20 NEWS||AZAMGARH;थाना तहबरपुर, अवैध गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 किलो गांजा के साथ दो अभियुक्ता व एक अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 23.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तहबरपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा नवापुरा मोड़, बहद ग्राम नवापुर पर घेराबंदी कर 1. मो0 साजिद पुत्र मो0 शाहिद निवासी तुर्कमानपुर, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर, 2. रविता निषाद पुत्री राजेन्द्र निषाद, 3. प्रीति निषाद पुत्री लक्ष्मण निषाद निवासीगण मो0 चकरा अव्वल, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर (हाल पता अमरूद मंडी, राजघाट) को गिरफ्तार किया गया।
क्षेत्राधिकारी बूढ़पुर द्वारा तलाशी के दौरान अभियुक्त मो0 साजिद के कब्जे से 06 किलो, अभियुक्ता रविता के कब्जे से 02 किलो तथा अभियुक्ता प्रीति के कब्जे से 02 किलो, कुल 10 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। साथ ही एक ट्राली बैग, दो बैग, तीन मोबाइल फोन एवं कुल ₹680 नकद बरामद किए गए। अभियुक्तों को समय करीब 14:10 बजे हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण–
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे उड़ीसा से गांजा वाराणसी मंगाकर वहां से प्राप्त करते हैं तथा वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर आदि जनपदों में फुटकर बिक्री करते हैं। महिलाओं के साथ होने के कारण उन पर कम संदेह होता है, जिससे अधिक लाभ अर्जित करते हैं।
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 57/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्तगण–
1. मो0 साजिद पुत्र मो0 शाहिद निवासी तुर्कमानपुर, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर
2. रविता निषाद पुत्री राजेन्द्र निषाद निवासी मो0 चकरा अव्वल, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर (हाल पता अमरूद मंडी, राजघाट)
3. प्रीति निषाद पुत्री लक्ष्मण निषाद निवासी मो0 चकरा अव्वल, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर (हाल पता अमरूद मंडी, राजघाट)
आपराधिक इतिहास–
अभियुक्ता रविता निषाद के विरुद्ध मु0अ0सं0 127/2025 धारा 115(3), 191(2), 324(4), 351(3), 352 बीएनएस थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर पंजीकृत है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम–
1. उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी, थाना तहबरपुर
2. का0 मो0 आरिध अंसारी, थाना तहबरपुर
3. का0 ऋषि कुमार, थाना तहबरपुर
4. म0का0 अमृता यादव, थाना तहबरपुर
जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।






