TV 20 NEWS||AZAMGARH;थाना दीदारगंज, किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दीदारगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

पूर्व की घटना–
दिनांक 13.04.2026 को वादिनी द्वारा थाना दीदारगंज पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 12.04.2026 को उसकी पुत्री घर से चली गई, जिसे शाहिल नामक व्यक्ति (ऑटो चालक) बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस संबंध में थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 68/2026 धारा 87, 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त शाहिल उर्फ ताहिर उर्फ असगर पुत्र मो0 असलम निवासी हंसापुर, थाना दीदारगंज, हाल पता ग्राम पल्थी का नाम प्रकाश में आया तथा मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी का विवरण–
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 भाईलाल सोनकर मय हमराह द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आमगांव चौराहा के पास से वांछित अभियुक्त शाहिल उर्फ ताहिर उर्फ असगर को दिनांक-24.04.2026 को समय लगभग 05:45 बजे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता से पकड़ लिया गया।
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 68/2026 धारा 87, 137(2), 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1. शाहिल उर्फ ताहिर उर्फ असगर पुत्र मो0 असलम निवासी हंसापुर, थाना दीदारगंज, हाल पता ग्राम पल्थी, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली टीम–
1. प्र0नि0 जयप्रकाश, थाना दीदारगंज
2. उ0नि0 भाईलाल सोनकर, थाना दीदारगंज
3. हे0का0 रामदीन, थाना दीदारगंज
4. का0 गुलाबधर यादव, थाना दीदारगंज
जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।