TV 20 NEWS || AZAMGARH;आजमगढ़ में जमीन विवाद में फायरिंग हिस्ट्रीशीटर समेत कई आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
आजमगढ़। सादर अवगत कराना है कि आवेदक एहसान खान पुत्र मतिउद्दीन निवासी छित्तेपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, थाना सरायमीर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध जनपद व गैर जनपदों के विभिन्न थानों में जबरन वसूली, एससी/एसटी, बलवा, जान से मारने की धमकी, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट आदि गंभीर धाराओं में 24 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं तथा वह विधि-व्यवस्था के प्रति विरोधात्मक प्रवृत्ति रखता है। द्वितीय पक्ष जैद खान पुत्र फिरोज निवासी छित्तेपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध भी लूट, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास, बलवा, एससी/एसटी आदि गंभीर धाराओं में कुल 07 अभियोग विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं।
दिनांक 09.03.2026 को शहीदबाड़ा की भूमि पर कब्जे को लेकर प्रथम पक्ष एहसान खान आदि एवं द्वितीय पक्ष जैद खान के मध्य विवाद हुआ, जिसमें दोनों पक्षों द्वारा लाइसेंसी/अवैध असलहों से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर एहसान खान, ओवैस खान (कब्जे से अवैध बंदूक बरामद) एवं साकिब खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जैद खान के घर से कारतूस बरामद हुए, जिसके संबंध में भी अभियोग पंजीकृत किए गए हैं
प्रकरण में विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।






