TV 20 NEWS || AZAMGARH; थाना दीदारगंज गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस बरामद

आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दीदारगंज पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गोली मारकर हत्या का प्रयास करने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त आला जुर्म बरामद किया गया है।
पूर्व घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 27.04.2026 को वादी छोटेलाल गुप्ता पुत्र स्व0 वशी गुप्त निवासी ग्राम डीह कैथौली थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभियुक्त आक्रोश गुप्ता द्वारा पिस्टल से फायर कर उनके नाती सत्यम गुप्ता को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 74/26 धारा 109(1), 61(2) बीएनएस व 3/25/30A एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अन्य अभियुक्त ऋषिकेश मिश्रा व सुरज गुप्ता का नाम भी प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण:
दिनांक 30.04.2026 को वरिष्ठ उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्त आक्रोश गुप्ता को समय करीब 07:30 बजे शेखवलिया मोड़ तथा प्रकाश में आए अभियुक्त ऋषिकेश मिश्रा को समय करीब 11:04 बजे सिसवारा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1. आक्रोश गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी ग्राम डीह कैथौली थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष
2. ऋषिकेश मिश्रा पुत्र स्व0 वंशराज मिश्रा निवासी ग्राम नन्दाव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 45 वर्ष
बरामदगी:
➡️ 01 अदद लाइसेंसी पिस्टल .32 बोर
➡️ 02 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर
➡️ 01 अदद खोखा कारतूस .32 बोर
(बरामदगी अभियुक्त आक्रोश गुप्ता की निशानदेही पर ग्राम डीह कैथौली नहर के पास झाड़ियों से की गई)
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 74/26 धारा 109(1), 61(2) बीएनएस व 3/25/30A एक्ट थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
पुलिस टीम:
1. व0उ0नि0 अनिल कुमार सिंह
2. हे0का0 रामदीन
3. का0 विरेन्द्र कुमार सरोज थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़