TV 20 NEWS || AZAMGARH : डा० सबा शमीम,अध्यक्ष,नगर पालिका परिषद-मुबारकपुर के विरूद्ध आरोप सिद्ध पाए जाने पर शासन ने किया पदच्युत

डा० सबा शमीम, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद-मुबारकपुर, जनपद-आजमगढ़ के विरूद्ध विभिन्न स्रोतों से प्राप्त शिकायती पत्रों के क्रम में‌ प्रशासन द्वारा जांच समिति गठित कर शिकायतों की जांच करायी गयी।

शासन द्वारा उनके विरूद्ध सिद्ध पाये गये आरोप अत्यन्त गम्भीर प्रकृति के हैं, जो साक्ष्य सहित पूर्णतया सिद्ध हैं। अतः उनके विरूद्ध निरूपित एवं सिद्ध पाये गये अत्यन्त गम्भीर आरोपों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम-1916 की धारा-48 (2) (क) व (ख) में उल्लिखित नियमों के अन्तर्गत दोषी/उत्तरदायी पाये जाने पर अध्यक्ष, नगर पालिका‌ परिषद-मुबारकपुर, जनपद-आजमगढ़ के पद से पदच्युत कर दिया गया हैं।