*TV 20 NEWS || GHAZIABAD:उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने भाजपा प्रदेश मंत्री श्री प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा के पूज्य पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की*

प्रेस विज्ञप्ति

– *उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने भाजपा प्रदेश मंत्री श्री प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा के पूज्य पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की*

गाजियाबाद/लखनऊ, दिनांक 28 जून, 2026, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त प्रदेश मंत्री श्री प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा जी के आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पूज्य पिताजी के स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति होती है। ऐसे कठिन समय में पूरा समाज एवं भारतीय जनता पार्टी परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने अंत में पुनः दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य, साहस एवं संबल प्रदान करें।