अधिवक्ता स्व. शिव प्रसाद यादव की मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि

आजमगढ़। अधिवक्ता स्व. शिव प्रसाद यादव की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को उनके राहुल नगर मड़या स्थित आवास पर श्रद्धाजंलि सभा और गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य बलराम यादव, विधायक संग्राम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी आदि ने शिवप्रसाद यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
गोष्ठी में पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कहाकि शिवप्रसाद यादव का जीवन काफी संघर्षों से भरा था। दूसरों के दुख को देखकर द्रवित हो जाते थे और उसकी हर संभव सहायता करते थे। लखनऊ से एलएलबी की डिग्री प्राप्त करके जनसेवा के उद्देश्य से आजमगढ़ कलेक्ट्री कचहरी में 1968 में वकालत शुरू कीं और लम्बे समय तक जनसेवा करते रहे। गरीबों का मुकदमा निःस्वार्थ भाव से लड़ते थे। स्व. शिवप्रसाद 2012 में दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। लम्बे समय तक शासकीय अधिवक्ता के पद पर रहकर कलेक्ट्री कचहरी के सबसे बड़े शासकीय भवन की नींव रख उसे पूर्ण कराया।
पूर्व मंत्री/विधायक सदर दुर्गा प्रसाद यादव ने कहाकि स्व. यादव सरल व मृदुभाषी स्वभाव के थे। उनके संघर्षों से सीख लेकर हमें भी जनसेवा करनी चाहिए। जनसेवा ही स्व. यादव को सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।
गोष्ठी की अध्यक्षता दी डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष रणविजय यादव व संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया। गोष्ठी को विधायक संग्राम यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद नन्दकिशोर यादव, पूर्व प्रमुख महेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर यादव आदि ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर हवलदार यादव, आलमबदी आजमी विधायक, बेचई सरोज पूर्व विधायक, डा. रामदुलार राजभर, प्रेमा यादव, नफीस अहमद विधायक, रामतीर्थ यादव, राजेश यादव, उमेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, राहुल यादव, अजीत यादव, शैलेन्द्र यादव, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।