जमीनी विवाद में मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
➡️ पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की राड़ बरामद कर अभियुक्त को भेजा जेल
पूर्व की घटना – दिनांक 03.05.2026 को वादी मोहम्मद इम्तियाज पुत्र मोहम्मद अजीज निवासी ग्राम कटोही थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षीगण युनुस पुत्र स्व0 अकबाल, इस्तेकार पुत्र स्व0 सैय्याद, हारून पुत्र सैय्याद, मन्सा पुत्र अकबाल एवं सुहेल पुत्र हारून निवासीगण कटोही थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी की पत्नी नासरीन को गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों से मारपीट की गई तथा बीच-बचाव करने आई वादी की भाभी शबाना व पुत्र हाशिम को भी मारा-पीटा गया। इस संबंध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 162/26 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
गिरफ्तारी का विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 05.05.2026 को उ0नि0 उमापति गिरी मय हमराह टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त युनुस पुत्र अकबाल निवासी कटोही थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 61 वर्ष को गदनपुर अंडरपास के पास से समय करीब 06:10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की राड़ भोराजपुर कला सर्विस रोड के किनारे से बरामद की गई। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0- 162/26 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त –
युनुस पुत्र स्व0 अकबाल निवासी कटोही थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 61 वर्ष।
बरामदगी –
घटना में प्रयुक्त लोहे की राड़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 उमापति गिरी, का0 अनिमेष पाल थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।






