TV 20 NEWS || AZAMGARH;विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) एवं थाना ए.एच.टी. की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्ठी सम्पन्न बाल सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं किशोर न्याय अधिनियम से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

आज दिनांक 12.05.2026 को समय 13:00 बजे पुलिस लाइन्स, आजमगढ़ स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात)/नोडल अधिकारी थाना ए.एच.टी./एसजेपीयू की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) एवं थाना ए.एच.टी. की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, किशोर न्याय बोर्ड, अभियोजन शाखा, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, आरपीएफ, जीआरपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारीगण, थाना ए.एच.टी./एसजेपीयू के प्रभारी निरीक्षक मय कर्मचारीगण, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, डीसीआरबी के कर्मचारीगण तथा स्वयंसेवी संस्थाओं/NGO के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों एवं विवेचकों द्वारा विवेचना के दौरान आने वाली समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। साथ ही बाल अधिकार, अभियुक्त/पीड़िता का आयु निर्धारण, महिला सुरक्षा एवं किशोर न्याय अधिनियम-2015 से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) महोदय द्वारा सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए बाल एवं महिला सुरक्षा से जुड़े प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।