TV 20 NEWS || AZAMGARH;थाना मेंहनगर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार मेंहनगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण कर स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की

नांक 06.05.2026 को वादी अंगद गोड पुत्र बेचू गोड निवासी ग्राम सिंहपुर थाना तरवाँ जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना मेंहनगर पर सूचना दी गयी कि वह अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 50 CR 0608 (स्प्लेंडर प्लस) से ग्राम आमारी में शादी समारोह में गया था। खाना खाने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 148/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।

घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। दिनांक 12.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार मय हमराह निरीक्षक जयप्रकाश यादव, उ0नि0 शिवनारायण मौर्या, रि0का0 अभिषेक सिंह, रि0का0 रवि, रि0का0 संदीप कुशवाहा व चालक का0 अतुल शुक्ला के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. उमेश कुमार पुत्र सतीराम निवासी ग्राम डीगरशन्डी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष एवं 2. अमित कुमार पुत्र लालमनी राम निवासी घिनहापुर नारीडीहा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को जहानागंज बॉर्डर स्थित मगई नदी पुल रामदासपुर के पास से समय करीब 02:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या UP 50 CR 0608 बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. उमेश कुमार पुत्र सतीराम निवासी ग्राम डीगरशन्डी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष।
2. अमित कुमार पुत्र लालमनी राम निवासी घिनहापुर नारीडीहा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
01 अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या UP 50 CR 0608।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 148/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार, निरीक्षक जयप्रकाश यादव, उ0नि0 शिवनारायण मौर्या, रि0का0 अभिषेक सिंह, रि0का0 रवि, रि0का0 संदीप कुशवाहा व चालक का0 अतुल शुक्ला थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।