TV 20 NEWS || AZAMGARH; थाना- तहबरपुर सोने की चेन स्नेचिंग की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस, चापड़ व नकदी बरामद

दिनांक 17.05.2026 को वादी श्याम नरायन यादव पुत्र स्व0 मधुबन यादव निवासी ग्राम एकमा थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 16.05.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे वह आजमगढ़ शहर से दूध बांटकर वापस अपने घर जा रहे थे कि नैपुरा प्राइमरी स्कूल के पहले स्थित गुमटी के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी मोटरसाइकिल रोककर गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन ली गयी, जिससे वह सड़क पर गिर गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 लोकेशमणि त्रिपाठी द्वारा की जा रही थी।

घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 20.05.2026 को उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी मय हमराह तथा उ0नि0 सुर्लभ पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर जानकीपुर पुलिया बहद ग्राम जानकीपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य अभियुक्त मोटरसाइकिल से भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम 1. राम आशीष पाल उर्फ अमित पुत्र राम अजोर पाल निवासी ग्राम ढढनी थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष तथा 2. अवनीश यादव उर्फ गोलू पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी ग्राम नैपुरा थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान अभियुक्त राम आशीष पाल उर्फ अमित के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, 4120 रुपये नकद एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। अभियुक्त अवनीश यादव उर्फ गोलू के कब्जे से एक अदद लोहे का चापड़, 3910 रुपये नकद एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 79/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0 80/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों अमन एवं अरविन्द के साथ मिलकर ग्राम प्रधान श्याम नरायन यादव की सोने की चेन एवं नकदी लूटने की योजना बनायी थी। घटना के दिन सभी अभियुक्तों ने रास्ते में घेरकर वादी की मोटरसाइकिल रुकवाई और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये। छीनी गयी चेन को एक राहगीर को बेच दिया गया तथा बिक्री से प्राप्त रुपये आपस में बांट लिये गये। बरामद नकदी उसी बिक्री से प्राप्त धनराशि का शेष हिस्सा है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. राम आशीष पाल उर्फ अमित पुत्र राम अजोर पाल निवासी ग्राम ढढनी थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।
2. अवनीश यादव उर्फ गोलू पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी ग्राम नैपुरा थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 75/2026 धारा 304 बीएनएस थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 79/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 80/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।
बरामदगी-
1. एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर।
2. एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।
3. एक अदद लोहे का चापड़।
4. कुल 8030 रुपये नकद।
5. दो अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।
2. उ0नि0 सुर्लभ पाण्डेय थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।
3. का0 सत्यम सिंह थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।
4. का0 ताहिर अली थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।
5. का0 अरविन्द कुमार थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।
6. का0 मिथिलेश शाह थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।