TV 20 NEWS ||AZAMGARH : कन्धरापुर पुलिस को बड़ी सफलता नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

कन्धरापुर पुलिस को बड़ी सफलता नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

फर्जी टी.टी. आईडी कार्ड बनाकर युवक से ठगी, युवक को भवरनाथ से किया गया गिरफ्तार

दिनांक 07.05.2026 को वादी जनार्दन यादव पुत्र स्व० बहोर यादव निवासी ग्राम इसहाकपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि उनके पुत्र अमन को टी.टी. के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर अभियुक्त अमित कुमार श्रीवास्तव उर्फ दीपक पुत्र विनोद कुमार श्रीवास्तव निवासी मकान नं0 5/35 P-2-P कमला नगर कॉलोनी थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी द्वारा कुल 09 लाख 63 हजार 500 रुपये ले लिये गये।
अभियुक्त द्वारा विश्वास में लेने हेतु फर्जी टी.टी. आईडी कार्ड भी तैयार कर दिया गया। जब वादी द्वारा अपना पैसा वापस मांगा गया तो अभियुक्त गाली-गलौज करने लगा। इस सम्बन्ध में थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0-108/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
आज दिनांक 29.05.2026 को उ0नि0 प्रमोद कुमार मद्धेशिया मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अमित कुमार श्रीवास्तव उर्फ दीपक को भंवरनाथ-वाराणसी हाईवे तिराहा से समय करीब 08:10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त- अमित कुमार श्रीवास्तव उर्फ दीपक पुत्र विनोद कुमार श्रीवास्तव जिसका पता मकान नं0 5/35 P-2-P कमला नगर कालोनी थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 40 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0-108/26 धारा 319(2)/318(4)/ 338/336(3)/ 340(2)/ 352/ 351(3) बीएनएस
आपराधिक इतिहासः- मु0अ0सं0-108/26 धारा 319(2)/318(4)/ 338/336(3)/ 340(2)/ 352/ 351(3) बीएनएस
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
1. उ0नि0 प्रमोद कुमार मध्देशिया थाना कन्धरापुर आजमगढ
2. रि0का0 नीरज कुमार यादव थाना कन्धरापुर आजमगढ़
3. रि0का0 अभिषेक कुमार गौड थाना कन्धरापुर आजमगढ

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गयी है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को धनराशि देने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच अवश्य कर लें।