*TV 20 NEWS || AZAMGARH:ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले 02 युवकों पर पुलिस की कार्यवाही*
*प्रेस नोट*
*दिनांक : 23.06.2026*
*थाना तरवां, जनपद आजमगढ़*
🔹 *”ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले 02 युवकों पर पुलिस की कार्यवाही*
🔹 *आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने एवं अवैध गतिविधियों से जुड़ने के प्रयास पर कानूनी कार्रवाई, दी गई कड़ी चेतावनी*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में संचालित *”ऑपरेशन वज्रपात”* अभियान के अंतर्गत *सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों* की सतत निगरानी की जा रही है। अभियान का उद्देश्य युवाओं में बढ़ रही *गैंग संस्कृति, दबंगई के प्रदर्शन तथा सोशल मीडिया* के दुरुपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
इसी क्रम में *थाना तरवां पुलिस* द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान ऐसे *दो व्यक्तियों* को चिन्हित किया गया, जो सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित कर रहे थे तथा अवैध गैंग से संबद्धता प्रदर्शित करने का प्रयास कर रहे थे। उक्त गतिविधियों से क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न होने की संभावना थी।
*चिन्हित व्यक्ति-*
01. आदित्य यादव पुत्र रामजी यादव निवासी ग्राम पट्टीभिखारी, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष।
02. शुभम यादव पुत्र संतोष यादव निवासी ग्राम पट्टीभिखारी, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 20 वर्ष।
थाना तरवां पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएस के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया के जिम्मेदार एवं विधिसम्मत उपयोग के संबंध में जागरूक करते हुए भविष्य में किसी भी अवैध समूह, गैंग गतिविधि अथवा सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
*जनसुरक्षा संदेश-*
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारीपूर्वक करें। किसी भी प्रकार की गैंग संस्कृति, हथियारों के प्रदर्शन, धमकीपूर्ण पोस्ट अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
*पुलिस टीम-*
थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार
उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय
उ0नि0 अतुल मिश्रा
उ0नि0 शिवम द्विवेदी
का0 शहबाद अहमद
*”ऑपरेशन वज्रपात” के तहत जनपद पुलिस की प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।*






