*TV 20 NEWS || AZAMGARH:फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक : 23.06.2026*
*थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़*
*🔹 फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार*
*🔹 एसएससी जीडी भर्ती में चयन कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से अवैध धन उगाही का खुलासा*
*🔹 गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद आजमगढ़ में तीन मुकदमे दर्ज, न्यायालय भेजा गया*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रानी की सराय पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।
➡️दिनांक 20.05.2026 को वादी पंकज यादव पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी अंधौरी, थाना रानी की सराय द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के संबंध में थाना रानी की सराय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान कई अन्य व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आए।
➡️मुखबिर की सूचना पर दिनांक 22.06.2026 को समय 16:45 बजे बेलइसा बाजार के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
मुन्ना पासवान पुत्र स्व० प्रभूनाथ पासवान निवासी दुर्जनपुर, थाना रेवती, जनपद बलिया, उम्र करीब 36 वर्ष।
*पूछताछ का सार-*
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एसएससी जीडी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से धन लेकर फर्जी निवास एवं चरित्र प्रमाण पत्र तैयार करता था तथा कम मेरिट वाले क्षेत्रों में भर्ती कराने का झांसा देकर अवैध लाभ अर्जित करता था। मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0-123/2026
धारा 3(5), 319(2), 318(4), 336(4), 340(2), 61(2), 351(3), 352, 338 बीएनएस
2. मु0अ0सं0-132/2026
धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(3) बीएनएस
3. मु0अ0सं0-147/2026
धारा 3(5), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(3) बीएनएस
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-132/2026
धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(3) बीएनएस
थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0-123/2026
धारा 3(5), 319(2), 318(4), 336(3), 340(2), 61(2), 351(3), 352, 338 बीएनएस
थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0-147/2026
धारा 3(5), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(3) बीएनएस थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी का स्थान एवं समय-*
बेलइसा बाजार, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़
दिनांक 22.06.2026 समय 16:45 बजे
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
• उ0नि0 हैदर अली मंसुरी, थाना रानी की सराय
• रि0का0 सरवर आलम खान, थाना रानी की सराय
*जनपद पुलिस द्वारा भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी एवं फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोहों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।*






