*TV 20 NEWS || AZAMGARH:शादी समारोह में परिवार के बाहर रहने का लाभ उठाकर मकान में जबरन घुसकर कब्जा करने का प्रयास, 03 महिलाएं गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 23.06.2026*
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*🔹 शादी समारोह में परिवार के बाहर रहने का लाभ उठाकर मकान में जबरन घुसकर कब्जा करने का प्रयास, 03 महिलाएं गिरफ्तार*
*🔹 घर का दरवाजा तोड़कर सामान रखने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मकान में अवैध रूप से घुसकर कब्जा करने एवं धमकी देने के मामले में 03 महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
*घटना का विवरण*
वादी सुधांशु चतुर्वेदी पुत्र स्व0 लक्ष्मीकान्त चतुर्वेदी निवासी जोधी का पूरा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 22.06.2026 को उनके भाई की शादी के कारण परिवार के सभी सदस्य लखनऊ गए हुए थे तथा घर पर ताला बंद था। इसी दौरान विपक्षीगण द्वारा घर का दरवाजा तोड़कर जबरन प्रवेश किया गया तथा अपना सामान रखकर मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया गया।
दिनांक 23.06.2026 को प्रातः परिवार के सदस्य घर वापस पहुंचे तो उक्त व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा कब्जा न हटाने की बात कही गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 331/2026 धारा 119(1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण*
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 03 महिला अभियुक्ताओं को दिनांक 23.06.2026 को समय 01:25 बजे जोधी का पूरा से गिरफ्तार कर नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण*
1. जानकी देवी पत्नी सुभाष सोनकर निवासी जोधी का पूरा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
2. सरोजा देवी पत्नी सुरेन्द्र सोनकर निवासी जोधी का पूरा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
3. सीमा सोनकर पत्नी ईश्वर सोनकर निवासी रसूलपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 331/2026 धारा 119(1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
• उ0नि0 राम किशोर शर्मा
• का0 अमर प्रजापति
• का0 विशाल यादव
• म0आ0 इंदु गुप्ता
• म0हो0गा0 मनीता यादव
जनपद पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध कब्जे जैसी घटनाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु प्रतिबद्ध है।






